फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   arhar dal rate reached on 200 per kg

आसमान पर अरहर दाल के दाम

Fri, 16 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
झांसी।
विज्ञापन
भाव का नित नया आसमान छू रही अरहर की दाल बृहस्पतिवार को फुटकर बाजार में दो सौ रुपये प्रति किलो तक जा पहुंची। बाजार खुलने के साथ थोक बाजार में आई तेजी का असर शाम तक फुटकर बाजार में भी देखने को मिला। अरहर दाल की कीमतों ने दिन में दो बार उछाल मारा।

कीमतों में आई भारी उछाल के चलते अरहर की दाल का आम आदमी से वास्ता लगातार कम होता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के दरम्यान ही इसके भाव में बीस-पच्चीस रुपये तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। फुटकर में 170-175 रुपये प्रति किलो की दर से मिलने वाली अरहर बृहस्पतिवार को दो सौ रुपये तक पहुंच गई।

सुबह थोक बाजार खुलने के कुछ समय बाद ही अरहर के भाव बढ़कर 180-190 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए। इसके बाद शाम तक इसने एक बार और उछाल मारा और कीमत बढ़कर 185-194 तक पहुंच गई, जिसका असर फुटकर बाजार में भी देखने को मिला। फुटकर में दाल की 190-200 रुपये प्रति किलो तक बेची गई।
कारोबारियों के अनुसार अरहर की कीमत अपने चरम पर पहुंच चुकी है। अब इसमें और तेजी की कम ही संभावना है।

इसके अलावा कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते लोगों की सबसे पसंदीदा इस दाल की बिक्री में भारी गिरावट हुई है। बिक्री अस्सी फीसदी तक कम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed