फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Arghya given to the setting sun, the song of the sixth mother sung

डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, गाये छठी माता के गीत

Thu, 11 Nov 2021 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arghya given to the setting sun, the song of the sixth mother sung
झांसी। महानगर में बुधवार को छठ पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने जलकुंड में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। साथ ही मौसमी सब्जियां और फल अर्पण किये। इसके साथ ही महिला श्रद्धालुओं ने छठ माता की महिमा के मोहक भजन गाये और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

छठ पर्व को लेकर सुबह से ही बिहार पूर्वांचल के परिवारों में व्यापक उत्साह रहा। निर्जल व्रत धारण किए महिलाओं ने छठ माता को अर्पण किया जाने वाला प्रसाद बनाया। इसके बाद प्रसाद को टोकरी में लेकर छठ पूजा स्थल पर पहुंचीं और छठ माता की पूजा कर भजन गाये। इसके बाद अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। आईटीआई क्षेत्र स्थित नरसिंह धाम आश्रम में छठ पूजा का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शैलेश राय, हरनारायण यादव, शिवम यादव, लोकानंद झा, विकास गुप्ता, ज्ञानती देवी, सारिता राय, अंजनी कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। इधर बाहर बड़ागांव गेट स्थित चिम्मन लिटोरे की बगिया में प्रतिमा सिंह, रेणु सिंह, अर्चना गुप्ता, अपर्णा श्रीवास्तव, शैलदेवी यादव, मीरा यादव, प्रीति सिंह, सुनीता पाठक ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण कर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर अरुण दीक्षित, पुजारी दयानंद झा, आरके सिंह, राजदीप झा, पवन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। पंचकुइयां स्थित गोशाला में भी श्रद्धालुओं ने छठ माता की पूजा कर सूर्य को अर्घ्य दिया। वहीं बृहस्पतिवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पण के बाद व्रत का परायण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed