{"_id":"61bb9cdfc92061447201c040","slug":"archaeological-department-did-not-give-permission-changed-the-place-of-public-meeting-of-defense-minister-jhansi-news-jhs2111011117","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरातत्व विभाग ने नहीं दी अनुमति, बदला रक्षामंत्री की जनसभा का स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरातत्व विभाग ने नहीं दी अनुमति, बदला रक्षामंत्री की जनसभा का स्थान
विज्ञापन
झांसी। भाजपा की जन विश्वास यात्रा के शुभारंभ के दौरान 19 दिसंबर को किले के मैदान में होने वाली रक्षामंत्री की जनसभा को पुरातत्व विभाग की अनुमति नहीं मिली है। ऐसे में जनसभा का स्थान बदल दिया गया है। अब रविवार को सुबह 11 बजे से पॉलिटेक्निक मैदान में जनसभा होगी।
विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने प्रदेश भर में छह यात्राएं निकालने का फैसला किया है। कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में निकाली जाने वाली यात्रा की शुरुआत 19 दिसंबर को झांसी से हो रही है। ये यात्रा दो जनवरी को कानपुर के बिठूर पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा का शुभारंभ करने के लिए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह झांसी आ रहे हैं। पहले भाजपा पदाधिकारी किले की तलहटी में जनसभा कराने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच, पुरातत्व विभाग ने यहां पर रैली करने की अनुमति नहीं दी है। ऐसे में पार्टी के नेताओं ने बृहस्पतिवार को पॉलिटेक्निक मैदान में जनसभा कराने का फैसला किया है। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं।
25 हजार लोग लाने का लक्ष्य
जनसभा में चारों विधानसभा से 25 हजार लोग लाने का लक्ष्य नेताओं को दिया गया है। इसमें झांसी सदर और बबीना नजदीक होने के चलते सबसे ज्यादा जिम्मेदारी इन्हीं दोनों विधानसभाओं के नेताओं को सौंपी गई है।
विज्ञापन
किले के मैदान में पुरातत्व विभाग की अनुमति मिलने में दिक्कत आ रही थी। इसलिए अब रक्षामंत्री की जनसभा पॉलिटेक्निक मैदान में कराने का फैसला लिया है। तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। - मुकेश मिश्रा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा।