{"_id":"5fda219e8ebc3ecd687a3e6c","slug":"apurvi-birthday-celebration-jhansi-news-jhs183607110","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया गया ‘अपूर्वी’ का जन्मदिन, अशीष देने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया गया ‘अपूर्वी’ का जन्मदिन, अशीष देने उमड़े लोग
विज्ञापन
झांसी। अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत बुधवार को नन्हीं बेटी ‘अपूर्वी’ का पहला जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने फाउंडलिंग होम पहुंचकर बिटिया को आशीर्वाद व उपहार भेंट किए। इस दरम्यान वहां रह रहे सभी बच्चे बेहद खुश नजर आए।
झांसी के लिए ‘अपूर्वी’ एक जाना पहचाना नाम है। ये वही बेटी है, जो पिछले साल 16 दिसंबर को सर्द रात में मेडिकल कॉलेज के पास लावारिस हालत में पाई गई थी। कुत्ते उसे नोंच रहे थे और वो चीख रही थी। अमर उजाला के प्रयासों से उसका इलाज हुआ, लेकिन एक हाथ फिर भी नहीं बच पाया। बुधवार को अपूर्वी एक साल की हो गई। खातीबाबा स्थित सेंट ज्यूड फाउंडलिंग होम में उसका जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य द्वार से लेकर अंदर का पूरा परिसर रंगबिरंगे गुब्बारों से सजा हुआ था। सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। अपूर्वी के साथ-साथ अन्य सभी बच्चों के लिए लोग उपहार लेकर पहुंचे। फाउंडलिंग होम को दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्रियां भी भेंट कीं गईं।
डीएम ने दिया आशीर्वाद
झांसी। अपूर्वी के जन्मदिवस पर जिलाधिकारी आंद्रा वामसी भी फाउंडलिंग होम पहुंचे। उन्होंने नन्हीं बेटी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान डीएम ने फाउंडलिंग होम को अपनी ओर से पच्चीस हजार रुपये का चेक भेंट किया। साथ ही फाउंडलिंग होम का भ्रमण कर वहां रह रहे बच्चों से मिले और उनका हाल जाना। फाउंडलिंग होम के स्टाफ से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहां चल रहे पालना घर को भी देखा।
विज्ञापन
मेडिकल में बनेगा पालना घर: विधायक
झांसी। अपूर्वी के जन्मदिवस समारोह में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को उपहार भेंट किए व फाउंडलिंग होम का भ्रमण किया। विधायक ने कहा कि मेडिकल में पालना घर बनवाया जाएगा। ताकि, लोग लावारिस बच्चों को उसमें छोड़ सकें। उनके साथ जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आशीष उपाध्याय भी मौजूद रहे।
उपहारों की लगी झड़ी
झांसी। अपूर्वी के जन्मोत्सव समारोह में उपहारों की झड़ी लग गई। बेटी को उपहार व आशीर्वाद देने कारोबारी अभिषेक भार्गव व जीतू साहू, बुंदेलखंड विवाह स्थल एसोसिएशन के विवेक स्वामी, अमित माहौर, अनूप सहगल, विकास कुशवाहा, हरीश पटपटिया, मधुकर निरंजन, अंकित पटेल, मोनू थापक, वरुण कोहली, कमल कपूर, अतुल चिमेड़िया व सगीर अहमद पहुंचे। उद्योग व्यापार मंडल से कंचन आहूजा, जीतू सोनी, अनुज मुड़िया, प्रदीप त्रिपाठी, रजनी गुप्ता, ऊषा सेन, वसुधा प्रेमानी आदि ने बेटी को आशीर्वाद दिया। टीम एलवीएम के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, सचिव मनोज अग्रवाल, ब्राह्मण स्वयं सेविका समिति से रेखा उपाध्याय, विमलेश शर्मा, अक्षय जन सेवा समिति से सविता पचौरी, विवेक गोस्वामी, सिद्धांत मुखरैया, मयंक श्रीवास्तव, नीतेश तिवारी, ज्योति अग्रवाल, पूनम अवस्थी ने बिटिया को आशीष दिया। जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय जैन, लिजी जैन, श्रेया राय घर की बनी हुईं मिठाइयां लेकर आश्रम पहुंचे। राष्ट्रभक्त संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, जिलाध्यक्ष पुरुकेश अमरया, अर्पित शर्मा, अरुण कुशवाहा, विकास कुशवाहा, ऋतिक, आकाश शैलेंद्र, मोनू, कबीर, विजय आदि ने बेटी को आशीर्वाद दिया। सीआईसी कैंपस की सुनीता मसीह अपने परिवार के साथ बेटी को आशीष देने पहुंची। प्रेमनगर के राजेश टेलर ने फाउंडलिंग होम को सहायता राशि भेंट की। वहीं दुनारा गांव से दिव्यांग दिलीप ओझा अपने साथी तेज सिंह के साथ बेटी को आशीर्वाद देने पहुंचे। उन्होंने कहा कि अखबार से जानकारी होने पर उनके दिल ने आवाज दी कि बेटी को आशीष देने पहुंचने चाहिए और वे चल दिए। आने में खासी परेशानी हुई, लेकिन इसकी कोई दर्ज नहीं है। वे अपने साथ बेटी के लिए उपहार भी लाए।
बच्चों से रखी गई दूरी
झांसी। कोरोनाकाल में हुए इस आयोजन में पूरा एहतियात बरता गया। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हुआ। खासतौर पर फाउंडलिंग होम के बच्चों से दूरी बनाकर रखी गई। कुछ चुनिंदा बड़े बच्चे ही आयोजन में शामिल हुए और सुरक्षा की दृष्टि से उनसे सभी दूरी बनाए रहे।