फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Anyone disobeyed, arbitrary round

किसी की नहीं मानी, चौतरफा मनमानी

Mon, 19 Dec 2016 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 19 Dec 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Anyone disobeyed, arbitrary round
aato, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
शहर में अधिकतर ऑटो चालकों की मनमानी सिर चढ़कर बोल रही है। वे बेलगाम हैं। न तो नियमों का पालन कर रहे हैं और न ही कानून का। जहां मन किया रोक दिया, जहां मन किया मोड़ दिया और जहां मन किया ट्रैफिक जाम कर सवारियां भरने लगे।
विज्ञापन


शहर में आठ हजार से अधिक ऑटो दौड़ रहे हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मिनर्वा चौराहा, सीपरी बाजार में लोग इनसे परेशान हैं। मिनर्वा चौराहे पर बीच रोड पर खडे़ होकर सवारियां भरने से जाम लगता रहता है। सवारी देखते ही कई ऑटो खड़े हो जाते हैं और सवारियों को पकड़कर बैठाने लगते हैं। इस कारण यात्रियों से झड़पें भी होती है। दिन ढलते ही किराया दोगुना कर देते हैं। किराया निर्धारित है, लेकिन न ही ऑटो पर किराए का बोर्ड दिखता है और न ही इसका पालन होता है।
विज्ञापन


नियमानुसार ऑटो में तीन से अधिक सवारियां नहीं बैठा सकते, लेकिन 10 सवारियां तक भर लेते हैं। लोगों की मजबूरी यह है कि उनके सामने कोई विकल्प नहीं है। संबंधित विभाग इस ओर मुंह मोडे़ हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं नियम
- ऑटो में तीन सवारी से ज्यादा नहीं बैठा सकते
- समय-समय पर ऑटो की फिटनेस चेक करवाना
- ड्राइवर को वर्दी पहनना और नेमप्लेट जरूरी
- निर्धारित गति सीमा में ऑटो चलाना होगा
- निर्धारित किया गया किराया ही ले सकते हैं
उल्लंघन
- तेज आवाज में गाने बजाना
- निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां बैठाना
- मनमाना किराया बसूलना
- मनमानी जगह ऑटो रोकना
- निर्धारित गति सीमा से तेज ऑटो दौड़ाना
- ऑटो की फिटनेस पर ध्यान न देना


हम कैसे विरोध करें। पंगा नहीं ले सकते। यह काम तो आरटीओ और ट्रैफिक पुलिस को करना चाहिए। लगातार अभियान चलाना चाहिए। तभी कुछ सुधार होगा।
महेंद्र कुमार सेन, लक्ष्मी गेट बाहर

एक दिन मुझे जल्दी मेडिकल कॉलेज जाना था। इलाइट चौराहे से मेडिकल तक जाने में आधा घंटा लग गया। जहां मन हो खड़े हो जा रहे थे। इस कारण मेरी लड़ाई भी हो गई।
मनोज, सुभाष गंज

ऑटो में बैठने से पहले ही दस रुपये किराया बता देते हैं। कुछ कहो तो अभद्रता करते हैं। समस्या तो है ही। अफसर कार्रवाई करें तो इन पर लगाम लगे। मनमानी चरम पर है।

दीपक, बड़ाबाजार

दिन ढलते ही किराया दोगुना कर देते हैं। सवारियां विरोध भी नहीं कर सकती। ओवर लोडिंग के कारण कई बार दुर्घटनाएं घट चुकी हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया।
रमेश साहू, मिशन कंपाउंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed