फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   anti docter campaign

डाक्टरों के खिलाफ लामबंद हुए संगठन

Fri, 25 Sep 2015 01:19 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Fri, 25 Sep 2015 01:19 AM IST
विज्ञापन
anti docter campaign
झांसी। मेडिकल कालेज के चिकित्सकों द्वारा बीते रोज पत्रकार प्रशांत शर्मा
विज्ञापन
पर किए जानलेवा हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आरोपी डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने पत्रकार प्रशांत पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की। इसके साथ ही आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। झांसी मीडिया क्लब की झूलेलाल पार्क में अध्यक्ष मुकेश वर्मा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पत्रकार प्रशांत शर्मा के साथ मारपीट करने वाले मेडिकल कालेज के चिकित्सक डा. जितेंद्र यादव, उनके सहयोगी डा. मनीष पांडेय व दो अज्ञात साथी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रशासन को आरोपी चिकित्सकों की गिरफ्तारी व बर्खास्तगी के लिए चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया गया। अन्यथा की स्थिति में शनिवार से इलाइट चौराहे पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी गई। इस मौके पर हरिकृष्ण चतुर्वेदी, सूरज यादव, इमरान खान, प्रभात साहनी, रानू साहू, सुल्तान आब्दी, महेश पटैरिया, अख्तर खान, असलम खान, साकेत सक्सेना, कुंदन सोलंकी, रवि मिश्रा, नरेंद्र प्रताप सिंह, रामकुमार साहू, मुकेश त्रिपाठी, आकाश, अभिषेक तिवारी, मनीष अली, मनोज आर्या, आशीष दुबे, इदरीश खां, मो. इमरान, रोहित झा, नवल किशोर शर्मा, भरत कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।


वहीं, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा, जिसके माध्यम से पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले डाक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में अनल पटैरिया, मुकेश मिश्रा, संजीव लाल, राजेश पाल, राजबिहारी राय, रोहित गोठनकर, मोतीलाल वर्मा, सुमन पुरोहित, कृष्णा सक्सेना, शशि तिवारी आदि मौजूद रहे।


उधर, भाजपा युवा मोर्चा की महानगर अध्यक्ष रोहित गोठनकर की अध्यक्षता में हुई बैठक में चिकित्सकों के व्यवहार की तीखे शब्दों में निंदा की गई। इस मौके पर विनीत खटीक, प्रवीण शिवहरे, शशांक गुरनानी, मोंटी सेंगर, नरेंद्र, योगेश भार्गव, शिवा झा, बिपिन अग्रवाल, सुभम बनर्जी आदि मौजूद रहे।
उप्र व्यापार मंडल की राधिका मंडपम में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष संतोष साहू ने कहा कि डाक्टरों द्वारा की गई मारपीट की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार मेडिकल कालेज के चिकित्सकों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। उन्होंने आरोपी डाक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि व्यापारी पत्रकारों के साथ एकजुट हैं। इस दौरान महामंत्री विवेक सेठ, संरक्षक प्रभुदयाल साहू व संयोजक चौधरी फिरोज ने भी घटना की कड़ी निंदा की।
इस मौके पर प्रदीप गुप्ता, केदार नाथ राय, अविनाश साहू, श्याम भारद्वाज, नरेंद्र अग्रवाल, उदय सोनी, अमित माहौर, शशिकांत कारलेकर, सुरेंद्र नीखरा, अजय चड्ढा, पंकज शुक्ला, अशोक साहू, दीपक बांगड़, नरेश श्रृंगीऋषि, काके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
छात्रों की एक बैठक छात्र नेता सत्येंद्र मोनू घुरैया के निवास पर हुई, जिसमें आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर छात्र नेता विजय सिंह साहू, रानू व्यास, सुरेश पचैरा, मोनू महाराज, हितेंद्र, संजीव, अरविंद, दीपेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विवेक, हेमंत कुमार, संजय, पुनीत आदि मौजूद रहे।


शहर कांग्रेस कमेटी की शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में डाक्टरों के व्यवहार में सुधार लाने व पत्रकार के साथ मारपीट के आरोपी चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। इस मौके पर राजेंद्र रेजा, अरविंद वशिष्ठ, डा. सुनील तिवारी, अफजाल हुसैन, भरत राय, कमरुद्दीन, सी डी लिटौरिया, पूरन मिश्रा, अनिल रिछारिया, मनीराम कुशवाहा, रसीद मंसूरी, अरबाज हुसैन, मंजूर मास्टर, अनिल झा आदि मौजूद रहे। संचालन अमीर चंद्र आर्य व आभार सुनील अग्रवाल ने जताया।

लखनऊ में एडीजी से मिले पत्रकार
झांसी। अखिल भारतीय युवा पत्रकार संघ उत्तर प्रदेश ने बुधवार को झांसी में पत्रकार पर हुए हमले के विरोध में लखनऊ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह चौधरी को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान एडीजी ने प्रदेश सरकार की मंशा अनुसार पत्रकारों के उत्पीड़न के मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद अलीम कादरी, राष्ट्रीय विधिक सलाहकार आरके किदवई, मान सिंह, फरज खानम, सना परवीन, हयाज कादिरी, संजीव अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed