{"_id":"61b48991a969122c4507eac4","slug":"another-death-in-the-accident-due-to-bursting-of-bus-tire-municipal-councilor-of-baruasagar-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बस का टायर फटने से हुए हादसे में एक और मौत, बरुआसागर के सभासद की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बस का टायर फटने से हुए हादसे में एक और मौत, बरुआसागर के सभासद की गई जान
Sat, 11 Dec 2021 04:50 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Sat, 11 Dec 2021 04:50 PM IST
सार
बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक में सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
यूुपी रोडवेज बस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी-मऊरानीपुर राजमार्ग पर निवाड़ी के पास एक तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आने से बरुआसागर नगर महापालिका के सभासद झंडे लाल कुशवाहा (50) की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उनके साथ बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सभासद की मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुक्रवार को टायर अचानक फटने से बस अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर को तोड़ते हुए बस दूसरी पटरी पर पहुंच गई और सामने से आ रही कार एवं बाइक को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाइक में सवार दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई थी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झांसी से बस सवारी भरकर मऊरानीपुर जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे बस जैसे ही ओरछा थाना के बबेडी पुलिया के पास पहुंची बस का एक टायर अचानक फट गया। इससे बस अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार होने से डिवाइडर तोड़ती हुई बस दूसरी पटरी पर जा पहुंची। सामने से आ रहे एक बाइक समेत कार को अपनी चपेट में ले लिया।
बस की चपेट में आने से कार के परखच्चे उड़ गए। कार में पांच लोग सवार थे। ये सभी लोग झांसी से अपने घर निवाड़ी की ओर लौट रहे थे। आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बाइक सवार संजीव को मृत घोषित कर दिया गया था।