फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mot

इलाज के अभाव में एक बछड़े की मौत

Sun, 10 Sep 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Sep 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
mot
cow, jhansi news - फोटो : demo
शहर के पशु अस्पताल में इलाज के अभाव में एक बछड़े की मौत हो गई। सड़क हादसे में घायल होने पर बछड़े को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह अस्पताल स्टाफ को बछड़ा मृत मिला। दवाएं खत्म होने के कारण अस्पताल में गोवंश की स्थिति काफी खराब है।
विज्ञापन

जनपद में 22 पशु चिकित्सालय बने हुए हैं। सभी अस्पतालों दवाओं का टोटा है। पशु विभाग को नई सरकार के गठन के बाद से बजट नहीं मिला है। इस कारण दवाएं खरीदी नहीं जा सकी हैं। शनिवार के अंक में अमर उजाला ने ‘बजट का टोटा, अस्पताल में गोमाता का इलाज नहीं होता’ शीर्षक से प्रमुखता से पशु अस्पताल की बदहाली को उजागर किया था। अस्पताल में इलाज के अभाव में पडे़-पड़े एक बछड़े ने दम तोड़ दिया। अस्पताल स्टाफ ने बताया कि बछड़ा शुक्रवार को ही लाया गया था। उसके शरीर में कई हिस्सों पर जख्म थे। डॉक्टर ने बताया कि किसी वाहन से जोर से टकराने के चलते पेट में काफी गंभीर चोटें आई थीं। बछड़े की मरहम पट्टी चल रही थी। शनिवार की सुबह जब स्टाफ ने देखा तो वह मृत मिला। अस्पताल में कुछ गायों की स्थिति अभी भी खराब है। शनिवार को एक गाय की पैर की थोड़ी हड्डी काटनी पड़ी।
विज्ञापन


हंसा गो सेवा समिति कर रही मदद
गायों के इलाज के लिए हंसा गो सेवा समिति लगातार मदद कर रही है। समिति की सदस्य रीता राय रोज अस्पताल पहुंचकर दवाएं व अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराती हैं। उन्होंने बताया कि समिति में रितु अग्रवाल, अनीता राय, रंजना गुप्ता, वंदना राय समेत कई सदस्याएं खुद के पैसे से गायों का इलाज करवा रही हैं। इसके अलावा ओरछा में गौशाला बनाई है, जिसमें 50-60 गायों का इलाज कर उन्हें ठीक किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द बजट जारी कराएंगे
जानवरों की दवाइयों के लिए बजट की जरूरत है। इसे सरकार महसूस कर रही है लेकिन यह मामला नीतिगत है। इसलिए थोड़ी देर हो रही है। जल्द बजट जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। - राजेंद्र प्रताप सिंह, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed