फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Animal and fish university open in datia

दतिया में पशु विज्ञान एवं मत्स्य महाविद्यालयों का निर्माण शुरू

Wed, 20 Jan 2021 12:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Animal and fish university open in datia
बीयू के जैविक कृषि प्रक्षेत्र का भ्रमण करते पूर्व कुलपति प्रो. एसी पांडेय। - फोटो : REPORTERS
झांसी। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय से संबद्ध पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान और मत्स्यकीय महाविद्यालयों का निर्माण कार्य मंगलवार से शुरू हो गया। इस दौरान कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह भी उपस्थित रहे। 350 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह कॉलेज डेढ़ साल में तैयार हो जाएगा और 2022 से कक्षाएं संचालित होने लगेंगी।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय का अगस्त 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल लोकार्पण किया था। इसके बाद दतिया में पशु चिकित्सा व पशु विज्ञान एवं मत्स्यकीय महाविद्यालयों के शिलान्यास की सुगबुगाहट तेज हो गई थी। 27 सितंबर 2020 को इसकी नींव रख दी गई। दतिया के नौनेर में 189 एकड़ में बनने वाले इस महाविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं मत्स्यकीय के अलग-अलग कॉलेज बनेंगे। वर्ष 2022 से शुरू होने वाले पहले सत्र में पशु चिकित्सा में 60 और मत्स्यकीय महाविद्यालय में 30 सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण शुरू होने के दौरान कुलाधिपति डॉ. पंजाब सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय में शोध और बिल्डिंग के विस्तार कार्य का भी जायजा लिया। निवाड़ी में बनने वाले कृषि विज्ञान केंद्र को लेकर भेजे गए प्रस्ताव पर भी चर्चा की। जल्द अनुमति मिलने की संभावना बढ़ गई है। कुलाधिपति ने शिक्षकों को क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। 141 प्रैक्टिकल मैनुअल बनने पर खुशी भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed