{"_id":"626aa20ceb9e4533bb5792ef","slug":"angry-woman-threatens-to-beat-ado-power-line-cut-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारी पर आया गुस्सा: विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज महिला ने एसडीओ को मारने की दी धमकी, लगाए ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारी पर आया गुस्सा: विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज महिला ने एसडीओ को मारने की दी धमकी, लगाए ये आरोप
Thu, 28 Apr 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो गुरसराय (झांसी)
अमर उजाला ब्यूरो गुरसराय (झांसी)
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Apr 2022 07:48 PM IST
सार
गुरसराय विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी चंद्रेश तोमर की अगुवाई में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने मऊ रोड स्थित हरिजन बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया था। इसमें एक महिला का भी विद्युत कनेक्शन काटा गया था। बुधवार को महिला विद्युत उपकेंद्र पहुंची। जहां लाइन जोड़ने से इनकार करने पर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के गुरसराय में विद्युत कनेक्शन न जुड़ने से नाराज एक महिला ने एसडीओ को चप्पल दिखाते हुए उनको मारने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरसराय विद्युत उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी चंद्रेश तोमर की अगुवाई में बुधवार को विद्युत विभाग की टीम ने मऊ रोड स्थित हरिजन बस्ती में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान कई कनेक्शन अवैध पाए गए। टीम कनेक्शन काटकर उनकी केबिल भी काट ले गई थी। इस दौरान एक महिला का कनेक्शन भी कट गया। उसके घर से भी केबिल काटकर टीम अपने साथ लेती गई। बुधवार शाम को महिला विद्युत उपकेंद्र पहुंच गई।
विज्ञापन
यहां एसडीओ से कनेक्शन जुड़वाने की मांग की। एसडीओ के इनकार करने पर महिला बिफर उठी और उसने चप्पल उतारकर एसडीओ को पीटने की धमकी दे डाली। महिला का आरोप था कि उसके घर में न होने के बावजूद उसके घर से केबिल काट दिया गया। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करके मामले को शांत कराया।
विज्ञापन