{"_id":"601ae0d38ebc3e4c8a364f92","slug":"angry-teenager-hanged-due-to-not-getting-bluetooth-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसीः ब्लूटूथ न मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसीः ब्लूटूथ न मिलने से नाराज किशोर ने लगाई फांसी, परिजनों में मचा कोहराम
Wed, 03 Feb 2021 11:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
ब्लूटूथ न मिलने से नाराज किशोर भावावेश में आकर फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन, डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। किशोर की मौत के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
विज्ञापन
थाना सीपरी बाजार के नंदनपुरा इलाके में डा.ओपी गुप्ता की क्लीनिक के पास रहने वाल नवाब खान ट्रक ड्राइवर है। उनके घर में लोहे-स्टील के गेट बनाने का काम होता है। परिवार में तीन लड़कियों के बीच इकलौत पुत्र अयान (15) है। अयान 9वीं का छात्र है लेकिन, परिजनों का कहना है मानसिक तौर पर वह परिपक्व नहीं हुआ। इस वजह से छोटी-छोटी बातों पर वह नाराज हो जाता। जल्दी ही रोने लगता।
विज्ञापन
परिजनों के मुताबिक बुधवार को उसकी मां किसी काम से बांदा गईं थीं। घर में परिवार के दूसरे सदस्य मौजूद थे। शाम करीब पांच बजे खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। वहां उसे ब्लूटुथ नहीं मिल रहा था। उसने इस बारे में पूछा लेकिन, घर वालों ने रूखे अंदाज में उसे देने से मनाकर दिया। इसी बात पर नाराज होकर अयान कमरे के भीतर चूल्ले पर दुपट्टे से फंसी का फंदा बनाकर लटक गया।
विज्ञापन
अयान जब काफी देर तक बाहर नहीं निकाला तब उसके चाचा उसे खोजते हुए अंदर पहुंचे। वहां आयान को फंदे पर लटका देख उनकी चीख निकल गई। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा। तब तक उसकी सांस चल रही थी। परिजन घायल अवस्था में लेकर उसे पास के अस्पताल पहुंचे लेकिन, चिकित्सकों ने जवाब दे दिया। यहां से उसे लेकर वह मेडिकल अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार में रोना-पिटना मच गया।