Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angry over his wife's departure to her parents' home, a young man committed suicide by jumping in front of a train.

Jhansi News: पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 22 Jun 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Angry over his wife's departure to her parents' home, a young man committed suicide by jumping in front of a train.
झांसी। पत्नी से विवाद के बाद गुरसराय के सिंगार गांव निवासी शिवकुमार (28) पुत्र सिया ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। उसका शव पूछ के अमरोख गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला। उसकी मौत की सूचना पर परिवार के लोग भी बिलखते हुए पहुंच गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि शिवकुमार पत्नी को मायके जाने से मना कर रहा था लेकिन, पत्नी ने उसकी बात नहीं सुनी। इस बात से नाराज होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

शिवकुमार प्राइवेट काम करता था। परिवार का वह इकलौता पुत्र था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले उसकी शादी पूछ निवासी चांदनी से हुई थी। दंपती को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। शिवकुमार का पत्नी से मनमुटाव रहता था। चांदनी बच्चों को लेकर मायके में रहने लगी थी। शनिवार को शिवकुमार की चाची उमा की मौत हो गई। गमी में शामिल होने के लिए चांदनी ससुराल आई थी। शिवकुमार उसे दोबारा से मायके जाने से मना कर रहा था लेकिन, चांदनी उसकी बात अनसुनी करके मायके चली गई। इससे शिवकुमार नाराज हो गया। फोन पर भी उसने पत्नी से झगड़ा किया। रात करीब 8 बजे मोबाइल घर में छोड़कर वह बाहर निकल गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह गांव से करीब 25 किलोमीटर दूर थाना पूछ के अमरोख गांव में रेलवे ट्रैक के पास उसका शव बरामद हुआ। आसपास के लोगों ने भी पुलिस को बताया कि वह काफी देर से वहां घूम रहा था। अमरोख में उसकी बहन रहती है। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। पूछ थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय का कहना है पत्नी से झगड़ा करके शिवकुमार अपनी बहन के घर गया। उसके बाद ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed