फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   angry husband hanged himself because his wife did not cook chicken In Jhansi

पवन का पागलपन: पत्नी के चिकन न बनाने से खफा पति ने लगाई फांसी, बीवी का रो-रोकर बुरा हाल; कई बार हुई बेहोश

Thu, 25 May 2023 07:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 25 May 2023 07:31 PM IST
सार

प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पवन शराब पीने का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। 

विज्ञापन
angry husband hanged himself because his wife did not cook chicken In Jhansi
पवन ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमनगर में हंसारी इलाके में पत्नी के चिकन न बनाने से नाराज पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब चार साल पहले हुई थी। पति शराब पीने का आदी था। बुधवार रात शराब के नशे में घर आया और पत्नी से चिकन बनाने की जिद करने लगा। पत्नी के इनकार करने पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। पत्नी दूसरे कमरे में चली गई। इसी बीच गुस्से में आकर पति ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन

हंसारी निवासी पवन कुमार (36) पुत्र रघुवीर शाक्या पत्नी प्रियंका के साथ किराए के मकान पर रहता था। वह फर्नीचर बनाने का काम करता था। करीब चार साल पहले प्रियंका के साथ शादी हुई थी। बुधवार रात पवन चिकन लेकर घर आया। उसने प्रियंका से चिकन बनाने को कहा लेकिन, काफी रात हो जाने की वजह से प्रियंका ने बनाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पवन नाराज हो गया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। विवाद के बाद प्रियंका दूसरे कमरे में चली गई। पवन ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और उसमें फांसी लगा ली। 
विज्ञापन

रात करीब एक बजे पवन का भाई कमलेश नीचे आया तब उसने दरवाजा नहीं खोला। खिड़की से देखने पर पवन फंदे से लटका दिखा। यह देखकर घर में रोना पिटना मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में प्रेमनगर पुलिस भी पहुंच गई। उसने शव को फंदे से नीचे उतारा। 

प्रेमनगर इंस्पेक्टर आनंद सिंह के मुताबिक पवन शराब पीने का भी आदी था। पति-पत्नी के बीच अकसर झगड़ा होता था। शव को पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
पवन की मौत के बाद पत्नी प्रियंका का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रो-रोकर वह बेहोश हो गई। उनकी दो साल की एक बेटी है। परिजनों का कहना है कि पवन के पिता रघुवीर की 2006 में मौत हो गई थी। दो भाइयों में पवन सबसे छोटा था। बड़ा भाई कमलेश भी साथ रहता है। दूसरे नंबर का दीपक आर्मी में है जबकि एक बहन डॉली की शादी हो चुकी। पवन की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed