फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Angle fell on Inspector on Muktakashi stage, injured

मुक्ताकाशी मंच पर इंस्पेक्टर पर गिरा एंगल, घायल

Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Angle fell on Inspector on Muktakashi stage, injured
झांसी। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर चल रही तैयारियों के दौरान शुक्रवार को हादसा हो गया। मुक्ताकाशी मंच पर एक बड़ा लोहे का एंगल नवाबाद इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के सीधे सिर के ऊपर गिर पड़ा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उनको महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर-शाम उनकी हालत में सुधार होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुक्ताकाशी मंच के पास इन दिनों प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए तैयारियां चल रही हैं। दोपहर करीब सवा ग्यारह बजे सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए यहां वरिष्ठ पुलिस अफसर पहुंचे थे। उनके साथ नवाबाद इंस्पेक्टर संजय शुक्ला भी फोर्स के साथ मौजूद थे। अचानक जहां संजय खड़े हुए थे, उसके ऊपर लगा एंगल नीचे गिर पड़ा। एंगल सीधे उनके सिर पर लगने से गहरा घाव हो गया। एंगल के भार से उनका कंधा भी फ्रैक्चर हो गया। उनको अस्पताल ले जाया गया जहां उनके सिर पर छह टांके लगाए गए। अस्पताल में उनको देखने के लिए डीआईजी जोगेंद्र कुमार, एसएसपी शिवहरि मीना समेत अन्य पुलिस अफसर भी पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed