{"_id":"64482003196a99e71e0c5704","slug":"angered-by-love-marriage-father-and-brothers-ruined-daughters-wedding-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-82658-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाइयों ने उजाड़ा था बेटी का सुहाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाइयों ने उजाड़ा था बेटी का सुहाग
विज्ञापन
झांसी। सकरार में दो दिन पहले हुई युवक की हत्या का खुलासा हो गया है। बेटी के प्रेम विवाह से नाराज घर वालों ने ही उसका सुहाग उजाड़ दिया था। पुलिस ने आरोपी पिता, भाई और चाचा समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
सकरार निवासी करन कुशवाहा (35) की 23 अप्रैल को खेत में पानी लगाने के दौरान कुछ लोगों ने फरसा एवं लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। हमलावर मौके से फरार हो गए थे। करन के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर शक जताया था। इसके बाद से पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। मंगलवार को आरोपी सियाराम कुशवाहा पुत्र सरमन, राजाराम पुत्र सरमन, देशराज पुत्र राजाराम एवं मानवेंद्र पुत्र सियाराम को पुलिस ने जावन के देसी शराब के ठेके के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान इन चारों ने इस वारदात में शामिल होने की बात कुबूल कर ली। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक सियाराम की बेटी ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर प्रेम विवाह कर लिया था। इससे घर के सभी लोग नाखुश थे। परिवार वालों ने मिलकर करन की हत्या की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक करन युवती को जब फुसलाकर अपने साथ ले गया था तब वह नाबालिग थी। मुकदमा भी दर्ज हुआ था। इस मामले में करन को जेल जाना पड़ा था। जेल से बाहर आने के बाद लड़की की उम्र 18 साल से अधिक हो गई थी। उसके बाद युवती ने अपने परिवार के विरोध की परवाह किए बिना करन से शादी कर ली। यही बात उन सभी को नागवार गुजरी। इन चारों को 23 अप्रैल को मौका मिल गया और उन लोगों ने फरसा से मारकर करन की हत्या कर डाली।