{"_id":"6809530ee1069ebfbe0ebe44","slug":"anger-erupted-over-pahalgam-attack-now-teach-the-government-a-lesson-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-540076-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पहलगाम हमले पर फूट पड़ा गुस्सा, अब सबक सिखाओ सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पहलगाम हमले पर फूट पड़ा गुस्सा, अब सबक सिखाओ सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। पहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाए जाने की घटना ने झांसी के लोगों में भी उबाल ला दिया। बुधवार को इस घटना के विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए। जगह-जगह जुलूस निकाले गए। इसमें शामिल लोगों ने इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए सरकार ने आतंकियों को सबक सीखने की मांग की। मारे गए लोगों के कैंडल मार्च निकाला गया।
सराफा बाजार दीक्षित बाग व्यापार मंडल ने कैंडल मार्च निकाला। कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश सोनी ने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों की यह कायराना हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस दौरान रमाकांत सोनी, विनय सोनी, मनोज सोनी, प्रमोद सोनी, बिंसी सविता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
उधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन एवं अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने आतंकी हमले को लेकर रोष जताया गया। निर्दोष पर्यटकों के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर इदरीश खान, योगेंद्र सिंह, इम्तियाज हुसैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
भट्टा गांव पार्षद अमित राय, भाजपा अध्यक्ष सदर बाजार धीरज अग्रवाल की अगुवाई में आतंकवादियों का पुतला फूंका गया। कैंडल मार्च सदर बाजार इलाके में निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद के खिलाफ नारे लगाए। मौके पर अमित राय, अनिरुद्ध दुबे, अनुपम अग्रवाल, सचिन शर्मा मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल महानगर शाखा एवं सीपरी बाजार व्यापार महासमिति ने कैंडल मार्च निकला। व्यापारी नेता संजय पटवारी, नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला की अगुवाई में जुलूस अत्रि चौराहे से सुभाष मार्केट, सब्जी मंडी, रस बिहार से होता हुआ गुरु नानक चौक पहुंचा। इस दौरान गोकुल दुबे, श्याम भारद्वाज, दिलबाग सिंह भुसारी, अजय तिवारी मौजूद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने सरकार से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की।
लक्ष्मीबाई पार्क में भारत विकास परिषद अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ के अगुवाई में जुलूस निकाला गया। इस दौरान गौरव जैन, वरुण जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, अंकित सर्राफ मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने हमले के खिलाफ सरकार से कठोर कार्रवाई करने की मांग की। एनसीआरएमयू की स्टोर ब्रांच में हमले की कड़ी निंदा करते हुए सभा हुई। ब्रांच अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, अविनाश सिंह कुशवाहा, आरपी सिसंदिया, हिम्मत सिंह, दिलीप राठौड़ आदि मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी नेता अरविंद वशिष्ठ की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सत्येंद्र पुरी, दिलीप यादव, सौरव यादव, धीरेंद्र सिंह समेत दर्जनों मौजूद रहे।