फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Andhra Pradesh and Jammu Kashmir start with a win.

Jhansi News: आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर का जीत से आगाज

Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh and Jammu Kashmir start with a win.
मेजर ध्यानचंद एस्ट्राटर्फ स्टे​डियम में 16वीं हॉकी इंडिया सी
झांसी। आंध्र प्रदेश, आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की टीमों ने शनिवार को यहां शुरू ही 16वीं हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में जीत से आगाज किया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में हॉकी इंडिया के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश हॉकी, जिला प्रशासन झांसी और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के संयुक्त समन्वय से आयोजित हो रहा यह टूर्नामेंट 21 अक्तूबर तक चलेगा।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला आंध्र प्रदेश और गुजरात के बीच खेला गया। आंध्र प्रदेश ने यह मैच 8-0 से जीता। इसके बाद हुए मैचों में राजस्थान ने बिहार को 3-2, जबकि जम्मू-कश्मीर ने हिमाचल प्रदेश को 6-3 से शिकस्त दी। जम्मू-कश्मीर की जीत में प्लेयर ऑफ द मैच गगनदीप की हैट्रिक के अलावा कप्तान करनजीत ने दो और करनदीप ने एक गोल का योगदान दिया।
विज्ञापन


इसी तरह दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव की टीम ने गोवा हॉकी को 5-1 गोल से, अरुणाचल प्रदेश ने तेलंगाना को 4-2 गोल से पराजित किया। छत्तीसगढ़ ने असम को 8-0 गोल से हराया। वहीं, हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने उत्तराखंड को 18-1 गोल के बड़े अंतर रौंद दिया। ओडिशा की विशाल जीत में आर्यन, संदीप ने चार-चार गोल किए, जबकि आकाश, अजय, अनमोल और दीपक ने दो-दो गोल किए। वहीं, रोहित और रितिक की स्टिक से एक-एक गोल निकला। उत्तराखंड
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग शर्मा ने किया। कार्यक्रम में खेल उत्तर प्रदेश के निदेशक एवं उत्तर प्रदेश हॉकी के अध्यक्ष डॉ. आरपी सिंह, हॉकी झांसी के अध्यक्ष वीरेंद्र राय, सचिव सुबोध खांडेकर, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. रोहित पांडेय, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह, सुनील कुमार, हॉकी प्रशिक्षिका सुनीता तिवारी, सुषमा गौरव और विकास वैद्य आदि मौजूद रहे।

मेजर ध्यानचंद एस्ट्राटर्फ स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सी

मेजर ध्यानचंद एस्ट्राटर्फ स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सी

मेजर ध्यानचंद एस्ट्राटर्फ स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सी

मेजर ध्यानचंद एस्ट्राटर्फ स्टेडियम में 16वीं हॉकी इंडिया सी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed