फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Andhergardi: Numbers of private barren land put on prized government land

अंधेरगर्दी: बेशकीमती सरकारी जमीन पर चढ़ा दिए निजी बंजर भूमि के नंबर

Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Andhergardi: Numbers of private barren land put on prized government land
झांसी। बेशकीमती सरकारी जमीन पर 14 साल पहले एक निजी व्यक्ति की बंजर जमीन के नंबर चढ़ा दिए गए थे। जबकि, बंजर जमीन को सरकार के नाम दर्ज कर दिया गया था। शिकायत के बाद हुई जांच में इसका खुलासा हुआ है। अब प्रशासन की ओर से सरकारी जमीन पर वापस पुराने नंबर दर्ज कराने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सदर तहसील के मौजा दिगारा में जमीन कारोबारी व राजस्व विभाग की सांठगांठ से जमीन का बड़ा घोटाला हुआ था। झांसी कानपुर-हाईवे से सटी कीमती लगभग ढाई हेक्टेअर जमीन पर एक कारोबारी की निजी जमीन के नंबर चढ़ा दिए गए थे। जबकि, सरकारी जमीन के नंबर कारोबारी की सड़क से काफी अंदर की बंजर जमीन पर दर्ज कर दिए गए थे। हालांकि, सालों यह मामला सरकारी फाइलों में दफन रहा। हाल ही में इसका खुलासा हुआ है। कारोबारी द्वारा जमीन पर प्लॉटिंग शुरू की गई तो इसकी शिकायतें आने लगीं। इस पर राजस्व विभाग द्वारा जांच की गई तो जमीन के नंबरों की अदला-बदली कर घोटाले को अंजाम देने का मामला सामने आया। जबकि, नंबरों की अदला बदली कर विशेष परिस्थितियों में ही निजी भूमि से सरकारी भूमि बदलने का प्रावधान है। इसमें भी शर्त यह रहती है कि दोनों जमीनों के क्षेत्रफल में 20 प्रतिशत से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। साथ ही जमीन की कीमतों में भी 10 प्रतिशत से अधिक का अंतर नहीं होना चाहिए। मामले का खुलासा होने के बाद अब सड़क किनारे की सरकारी जमीन पर एक बार फिर से पुराने नंबर चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए राजस्व विभाग की ओर से वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन

नंबरों की अदला-बदली कर सरकारी भूमि को निजी में बदलने का मामला सामने आया है। लेकिन, अब दुबारा से सरकारी भूमि पर पुराने नंबर चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सक्षम न्यायालय में वाद दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. लालकृष्ण, तहसीलदार सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed