फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An unknown vehicle broke the boom of a closed railway gate and escaped.

Jhansi News: बंद रेलवे फाटक का बूम तोड़कर फरार हुआ अज्ञात वाहन

Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 13 Jul 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
An unknown vehicle broke the boom of a closed railway gate and escaped.
आटा। आटा-उसरगांव के बीच स्थित रेलवे क्राॅसिंग नंबर 189 का बूम अज्ञात वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर आरपीएफ ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार की रात 11:08 बजे आरपीएफ को झांसी कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि आटा-उसरगांव रेलवे क्रॉसिंग नंबर 189 का गेट बूम किसी अज्ञात वाहन ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। सूचना पर आरपीएफ दरोगा अतुल कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सिग्नल विभाग के एसएसई अजय सगरवाल टीम के साथ मौजूद थी। संयुक्त निरीक्षण में पाया गया कि रेलवे फाटक के उत्तर दिशा की ओर लगा बूम क्षतिग्रस्त था। ड्यूटी पर तैनात गेटमैन रणधीर यादव ने बताया कि रात करीब 10:32 बजे डाउन दिशा से स्पेशल ट्रेन (09094) गुजरने के लिए फाटक बंद किया गया था। ट्रेन के गुजरने के दौरान ही हाईवे की ओर से आए किसी अज्ञात वाहन ने बंद गेट बूम में टक्कर मार दी और चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। गेट मैन ने बताया कि ट्रेन को सुरक्षित पास कराने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो बूम टूटा मिला। इसकी सूचना तत्काल आटा स्टेशन के उप स्टेशन प्रबंधक को दी गई। बाद में सिग्नल विभाग ने रात 2:05 बजे क्षतिग्रस्त गेट को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर यातायात सामान्य कराया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार घटना से किसी भी रेलगाड़ी का संचालन प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन रेलवे को करीब 10 हजार रुपये की क्षति हुई है। आरपीएफ ने आसपास के क्षेत्र में वाहन और चालक की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आरपीएफ ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच दरोगा कोमल सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed