{"_id":"6ad28bb30cd32917a10dc2db","slug":"an-evening-dedicated-to-women-rangilo-garba-jhansi-news-c-168-1-mrn1003-104152-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ‘रंगीलो गरबा’ के नाम रही महिलाओं की शाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ‘रंगीलो गरबा’ के नाम रही महिलाओं की शाम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। गहोई वैश्य महिला सेवा संस्थान ने दमेले इंटर कॉलेज में ‘रंगीलो गरबा, एक शाम मां के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया। इस सफल आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक रश्मि आर्य और गहोई वैश्य महिला मंडल छतरपुर की सचिव कोमल टिकरिया रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा के पूजन और आराधना के साथ किया गया।
इसके बाद आमंत्रित अतिथियों ने मां की आरती कर विधिवत शुरुआत की। इनमें गोपाल दास दमेले, अवधेश नगरिया, राजेन्द्र गुप्ते, स्वप्निल मोदी, राधा अग्रवाल और राजकुमारी कठिल शामिल थे। कार्यक्रम संयोजक अलका नगरिया ने भी आरती में भाग लिया। अमिका गुप्ता ने गणेश वंदना प्रस्तुत की, जिसने सभी का मन मोह लिया। राधिका बिलैया, पीहू कठिल और पहल कठिल ने भी मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। सुचिता डेंगरे और सारन्या डेंगरे के नृत्य में मां-बेटी का सुंदर संयोजन देखने को मिला। संस्थान की अध्यक्ष शालिनी डेंगरे ने सभी उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। महिला सेवा संस्थान ने वरिष्ठ संरक्षक मंडल के सदस्यों का सम्मान किया। इनमें गीता बरसैयां, लक्ष्मी चौधरी, राजकुमारी कठिल और सुधा कठिल प्रमुख थीं। कार्यक्रम संयोजकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया।
गरबा प्रतियोगियों का सम्मान
कार्यक्रम में प्रतियोगियों ने शानदार प्रदर्शन किया और कई खिताब जीते। गोल्डी बिलैया को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘गरबा क्वीन’ चुना गया। भावना सिंह को ‘परफेक्ट लुक’ और पूनम नगरिया को ‘फेस ऑफ द ईव’ का खिताब मिला। रिया सोनी को ‘पावरहाउस ऑफ एनर्जी’ तथा दीया खरया को ‘सुपर-डुपर मूव्स’ से नवाजा गया। कार्यक्रम की संयोजक राहू सेठ, दीप्ति डेंगरे और गुंजन बिलैया रहीं। इस दौरान राधा बिलैया, माला, वेदना बरसेंया, आशा दमेले, कीर्ति बिलैया, सरोज बिलैया, अनीता पहाड़िया, प्रीति नगरिया, गायत्री सेठ आदि मौजूद रहीं।