फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   An engineer posted at a power plant beat his wife who was leaving after giving testimony

Jhansi News: पावर प्लांट में तैनात अभियंता ने गवाही देकर निकल रही पत्नी को पीटा

Tue, 10 Jun 2025 02:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
An engineer posted at a power plant beat his wife who was leaving after giving testimony

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सोमवार दोपहर पारिवारिक न्यायालय से गवाही देकर निकल रही महिला को पति ने पीटकर बुरी तरह से घायल कर डाला। आरोपी पति ललितपुर स्थित निजी पावर प्लांट में अभियंता है। घायल पत्नी शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंची। पुलिस ने मेडिकल कराने के बाद आरोपी पति अशोक सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। उधर, पति ने भी हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।मूल रूप से ग्वालियर निवासी प्रियंका सिंह ने पुलिस को बताया कि 2011 में उसकी शादी मूल रूप से बरेली निवासी अशोक सिंह से हुई थी। शादी के बाद दो बेटियां हुईं। प्रियंका ने आरोप लगाया कि 2020 में अशोक का एक महिला से प्रेम संबंध हो गया। अशोक ने गुपचुप तरीके से उससे शादी कर ली। मालूम चला कि अशोक कुल तीन शादियां कर चुका है। उन दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर मामला पारिवारिक कोर्ट पहुंच गया।इस मामले में वह सोमवार को कोर्ट में गवाही देने आई थी। कोर्ट रूम के बाहर पति अशोक कई लोगों के साथ खड़ा था। उसके बाहर आते ही अशोक ने हमला कर दिया। लात-घूंसों से प्रहार करने लगे। वहां मौजूद अधिवक्ताओं ने किसी तरह उसे बचाया। यहां से वह नवाबाद थाने पहुंची। कुछ देर बाद पति अशोक भी थाने पहुंच गया। उसकी शर्ट के कई बटन टूटे थे। उसने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए हत्या कराने की साजिश रचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति की तहरीर की जांच कराई जा रही है। दोनों का मेडिकल भी कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed