फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amrit Yojana: Water will reach 16,232 houses

अमृत योजना : 16,232 घरों तक पहुंचेगा पानी

Wed, 30 Jul 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amrit Yojana: Water will reach 16,232 houses

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मऊरानीपुर की पेयजल योजना दुरुस्त करने पर अमृत योजना के तहत 132 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस योजना को शासन ने हरी झंडी दिखा दी। धनराशि भी स्वीकृति कर दी गई। जल निगम अफसरों के मुताबिक टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले माह काम भी आरंभ हो जाएगा। इससे मऊरानीपुर के 16,232 घरों तक सीधे पानी पहुंचाया जा सकेगा।

मऊरानीपुर नगर पालिका क्षेत्र में पीने के पानी की व्यवस्था अभी दुरुस्त नहीं है। यहां महज 2401 घरों तक ही पानी का कनेक्शन है। शेष घरों मं लोग हैंडपंप अथवा बोरिंग से पानी की जरूरत पूरी करते हैं। यहां पानी की समस्या दूर करने के लिए जल निगम ने 2023 में अमृत पेयजल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति का प्रस्ताव भेजा था। दो साल बाद इसे हरी झंडी मिली।
विज्ञापन




इस पेयजल योजना के लिए पहाड़ी बांध से 23 एमएलडी पानी लिया जाएगा। मऊरानीपुर स्थित जल निगम परिसर में जल शोधन प्लांट (डब्ल्यूटीपी) बनेगा। पहाड़ी बांध से डब्ल्यूटीपी तक पानी लाने के लिए 19 किलोमीटर लंबी राइजिंग लाइन बिछाई जाएगी। इसके बाद सीडब्ल्यूआर समेत तीन ओवर हेड टैंक में पूरा पानी स्टोर होगा। इसके बाद ग्रेवैटी के जरिये जलापूर्ति की जाएगी। घरों में जलापूर्ति के लिए 128 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन भी बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


2500 किलोलीटर क्षमता का होगा सीडब्ल्यूआर

पानी संग्रहित करने के लिए 2500 किलोलीटर क्षमता का एक भूमिगत जलाशय (सीडब्ल्यूआर) समेत तीन ओवरहैड टैंक बनाए जाएंगे। यह ओवर हैडटैंक 1400 किलोलीटर, 1450 किलोलीटर एवं 800 किलोलीटर (एक किलोलीटर में एक हजार लीटर) के होंगे।




000



शासन ने प्रोजेक्ट को मंजूर करने के साथ ही वित्तीय स्वीकृति भी जारी कर दी। एनकेजी इंफ्रा को यह काम सौंपा गया है। सभी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब अगले माह से इसका कार्य आरंभ करा दिया जाएगा।

मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जल निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed