फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amin became 38 in Bihar by applying fake diploma of BU

बीयू का फर्जी डिप्लोमा लगाकर बिहार में 38 बन गए अमीन

Fri, 17 Dec 2021 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amin became 38 in Bihar by applying fake diploma of BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय का फर्जी डिप्लोमा लगाकर बिहार में 38 लोग अमीन की नौकरी पा गए। इन्होंने उस कोर्स का डिप्लोमा लगा दिया, जो यहां संचालित ही नहीं होता है। बिहार के भू अभिलेख और परिमाप निदेशालय ने नौकरी पाए अमीनों के प्रमाण पत्रों को सत्यापन के लिए विवि को भेजा, तो इसका खुलासा हुआ। विवि की ओर से बिहार शासन को इसकी रिपोर्ट भेजी गई, जिसके बाद इन अमीनों की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन

बिहार में भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने जुलाई 2020 में संविदा पर 3456 अमीनों की नियुक्तियां निकाली थीं। इसमें 38 अभ्यर्थियों ने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग का डिप्लोमा लगाकर संविदा पर नौकरी पा ली। सभी को 30 हजार रुपये मानदेय भी मिलने लगा। इसी बीच, निदेशालय ने विश्वविद्यालय को सत्यापन के लिए प्रमाणपत्र भेज दिए। कुलसचिव नारायण प्रसाद ने परीक्षा विभाग के पास पत्र भेजकर जांच करने के लिए कहा। परीक्षा विभाग ने जांच के दौरान पाया कि बीयू में सिविल इंजीनियरिंग कोर्स चलता ही नहीं है। यही जवाब लिखकर निदेशालय को भेज दिया। निदेशालय ने बीयू और अन्य विश्वविद्यालयों से जवाब प्राप्त होने के बाद फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले अमीनों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। अब इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तैयारी है। साथ ही जितना मानदेय दिया गया है, उसकी रिकवरी भी होगी।
विज्ञापन

बिहार, झारखंड के रहने वाले हैं
फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर नौकरी पानी वाले अमीन बिहार के छपरा, मदेपुरा, पटना, भागलपुर, वैशाली, भोजपुर आदि जिलों के रहने वाले हैं। जबकि, एक अमीन झारखंड का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भू अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय ने कई अमीनों के प्रमाणपत्र सत्यापन के लिए भेजे थे। इसमें सिविल इंजीनियरिंग के डिप्लोमा का प्रमाणपत्र लगा था। जबकि, ये कोर्स बीयू में चलता ही नहीं है। यही जवाब निदेशालय को भेज दिया है। - राजबहादुर, परीक्षा नियंत्रक, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed