फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Amidst the fire raining from the sky, there was a lot of rain of votes.

Jhansi News: आसमान से बरसती आग के बीच खूब हुई वोटों की बारिश

Tue, 21 May 2024 03:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Amidst the fire raining from the sky, there was a lot of rain of votes.
- बूथों पर सुबह-शाम रही भीड़, दोपहर में इक्का-दुक्का वोटर ही निकले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। तीखी धूप और 46 डिग्री तापमान के बीच झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं ने गजब का उत्साह दिखाया और 21,61,221 मतदाताओं में 63.57 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर संसदीय क्षेत्र को प्रथम श्रेणी में पास कराया। हालांकि, दोपहर में ज्यादातर मतदान केंद्रों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही नजर आए, लेकिन सुबह मतदान की शुरुआत होते ही लोगों ने अंगुली पर अमिट स्याही का निशान लगवाकर अपना फर्ज निभाया।
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की 2257 बूथों पर मतदान की शुरुआत सुबह सात बजे हुई। शुरुआत के साथ ही ज्यादातर बूथों पर मतदाताओं की भीड़ नजर आने लगी थी। दोपहर की तीखी धूप से बचने के लिए लोगों ने सुबह वोट डालने में ही बेहतरी समझी, जिससे सुबह 11 बजे तक ज्यादातर बूथों पर जमकर भीड़भाड़ बनी रही। हालांकि, इसके बाद मतदान की गति धीमी पड़ गई। दोपहर 12 से लेकर शाम चार बजे तक बूथों पर इक्का-दुक्का मतदाता ही नजर आए। लेकिन, इसके बाद एक बार फिर भीड़ बढ़ी। शाम छह बजे तक बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जमा रही। इस दरम्यान क्षेत्र के 63.57 प्रतिशत मतदाताओं ने अपना वोट डाला।
विज्ञापन

0000000
मतदान में अव्वल रहे महरौनी के वोटर
झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र की पांचों विधानसभाओं में से सबसे ज्यादा मतदान महरौनी में 70.41 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि सबसे कम 55.86 प्रतिशत वोट झांसी नगर विधानसभा में पड़ेे। ललितपुर के 65.74, मऊरानीपुर के 65.74 और बबीना में 63.80 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
कहां कितना हुआ मतदान....
विधानसभा मतदाता मतदान प्रतिशत
बबीना 342998 63.80
झांसी नगर 441092 55.86
मऊरानीपुर 423067 61.43
ललितपुर 434039 65.74
महरौनी 460028 70.41
योग 2161221 63.57
0000000
ऐसे बढ़ा मतदान...
09 बजे - 14.26 प्रतिशत
11 बजे - 29.82 प्रतिशत
01 बजे - 43.53 प्रतिशत
03 बजे - 52.44 प्रतिशत
06 बजे - 63.57 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed