{"_id":"63406f87a1b4a5162c1c82a7","slug":"amerika-will-be-finished-15-lack-pleksible-jhansi-news-jhs2304174163","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: खत्म होगी अमेरिका, चीन पर निर्भरता, 70 हजार में मिलेगा 15 लाख का फ्लेक्सिबल लैरिंगोस्कोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: खत्म होगी अमेरिका, चीन पर निर्भरता, 70 हजार में मिलेगा 15 लाख का फ्लेक्सिबल लैरिंगोस्कोप
Fri, 07 Oct 2022 11:57 PM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:57 PM IST
सार
आईआईटी कानपुर की स्टार्ट अप टीम के साथ मिलकर झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 15 लाख के इस फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप को महज 70 हजार रुपये में तैयार कर लिया है, जो कि स्वदेशी है। अब अमेरिका और चीन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी देते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी। गंभीर मरीजों को कृत्रिम सांस देने के लिए इस्तेमाल होने वाले फ्लेक्सिबल फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप को लेकर अब भारत की अमेरिका और चीन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। आईआईटी कानपुर की स्टार्ट अप टीम के साथ मिलकर झांसी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने 15 लाख के इस फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप को महज 70 हजार रुपये में तैयार कर लिया है, जो कि स्वदेशी है।
फ्लेक्सिबल फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप बेहद अहम उपकरण है, जिसे मरीज की सांस नली में ट्यूब डालते समय इस्तेमाल किया जाता है। मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डा. अंशुल जैन ने बताया कि जिन मरीजों का मुंह कम खुलता है, गर्दन मोटी या मुड़ती नहीं है तो ऑपरेशन या वेंटिलेटर पर मरीज को रखने के दौरान मुंह में ट्यूब डालने के लिए फ्लेक्सिबल फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप का इस्तेमाल किया जाता है।
इसकी कीमत 12 से 15 लाख रुपये होती है। इसके साथ बड़ा म़ॉनीटर भी होता है। इसे आसानी से न तो एक से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है और न ही किसी दूसरे मॉनीटर से उपकरण को जोड़ा जा सकता है। अब मेडिकल कॉलेज की टीम ने आईआईटी कानपुर की स्टार्ट अप टीम यंत्रम मेडटेक लिमिटेड के साथ मिलकर मेलिएबल वीडियो लैरिंगोस्कोप बनाया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का दावा है कि देश में पहली बार ऐसा पूर्णत: स्वदेशी उपकरण बना है। इसकी कीमत महज 70 हजार रुपये है। इसे किसी भी कंप्यूटर, लैपटॉप से लेकर मोबाइल से भी जोड़ा जा सकता है। कहीं भी आसानी से ले जा सकते हैं। डमी पर इसका प्रयोग सफल रहा है। इसे पेटेंट कराने के लिए आवेदन कर दिया गया है।

Trending Videos
चार की जगह लगाने में लगे सिर्फ एक मिनट
बेहद सस्ते इस लैरिंगोस्कोप को बनाने वाली टीम में मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य डॉ. अंशुल जैन, डॉ. जकी सिद्दीकी, डॉ. बृजेंद्र वर्मा, डॉ. शिवानंद सोनकर शामिल रहे। बताया कि फ्लैक्सिबल फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप के जरिए मरीज की सांस नली में ट्यूब डालने में तीन से चार मिनट का समय लगता है। जबकि, मेलिएबल वीडियो लैरिंगोस्कोप से डमी में ट्यूब डालने में महज एक मिनट से भी कम समय लगा।
हर साल भारत पांच हजार से ज्यादा उपकरण विदेश से खरीदता
उप प्राचार्य ने बताया कि भारत हर साल करीब पांच हजार से अधिक फ्लेक्सिबल फाइबर ऑप्टिक लैरिंगोस्कोप अमेरिका, जर्मनी और चीन से आयात करता है। ऐसे में अब भारत में स्वदेशी उपकरण का इस्तेमाल हो सकेगा। बेहद सस्ता होने की वजह से अधिक से अधिक अस्पताल भी इसे आसानी से खरीद सकेंगे।