फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   amebedkar

सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे डा. अंबेडकर

Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Apr 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
amebedkar
city person to take flowers in stauche - फोटो : amar ujala
 झांसी। बृहस्पतिवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर नगर में विविध कार्यक्रम हुए। जगह-जगह उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय समरसता दिवस पर विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि समरसता को मन से महसूस करने पर ही बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अधिकारियों ने डा. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय पर आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता करते हुए बैंक के मंडल प्रमुख बी बी थरेजा ने कहा कि डा. अंबेडकर एक अच्छे अर्थशास्त्री भी थे।  रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ऑल इंडिया एससी /एसटी रेलवे इंपलाइज एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल अध्यक्ष संतोष कुमार अहिरवार ने की। मुख्य अतिथि मंडल वाणिज्य प्रबंधक दुर्गेश दुबे रहे।
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अधिवक्ता हॉल में पूर्व राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा के मुख्य आतिथ्य व संघ के अध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा की अध्यक्षता में डा. अंबेडकर जयंती मनाई गई। शिक्षा भवन में डीआईओएस डा. नीरज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन ने बाबा साहब को सामाजिक क्रांति का अग्रदूत बताया। अध्यक्षता शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने की। वहीं, जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नंदकिशोर भिलवारे के नेतृत्व में कचहरी चौराहे पर डा. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पीडब्लूडी कार्यालय प्रांगण में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजकुमार निगम अध्यक्षता में अंबेडकर जयंती मनाई गई। भारतीय बौद्ध महासभा ने प्रभुदयाल आदिम व कांग्रेस मानवाधिकार कार्यालय पर रसीद कुरैशी की अध्यक्षता में जयंती मनाई गई। वीरांगना झलकारी बाई कोरी विकास सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौराहे पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तोपखाना सदर बाजार में आरएसएस के जिला सरसंघ चालक सतीश शरण अग्रवाल की अध्यक्षता में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मजलिस ए इत्तिहादुल मुस्लमीन संस्था, श्री गुरु रविदास समाज जनकल्याण समिति, श्रमिक समाज कल्याण संघ, राष्ट्रीय सर्वजन पार्टी, फूलन देवी जनजागरण सेना, डा. अंबेडकर विचार क्रांति मंच, जन अधिकार मंच, समाजवादी युवजन सभा, जय श्री बालाजी सर्व समाजसेवी संस्था, युवा कोरी महासंघ, संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्मोत्सव सेवा समिति, वाणिज्य कर आशुलिपिक /वैयक्तिक सहायक सेवा संघ, बुंदेलखंड धानुक बरारा समाज संघ, सेठ अब्दुल रज्जाक मेमोरियल सोसायटी, नवयुवक बाल्मीकि समाज उत्थान समिति, युवा सामाजिक संस्था, राष्ट्रीय समाज एकता पार्टी, उप्र स्वच्छकार स्वाभिमान मंच व युवा शक्ति संस्था ने बाबा साहब की जयंती मनाई।


शिक्षण संस्थानों में भी किया गया याद
झांसी। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर के शिक्षण संस्थानों में विविध आयोजन हुए। लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज, महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज, राजकीय पालीटेक्निक, वीरांगना झलकारी बाई इंटर कालेज, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लहरगिर्द, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी बुजुर्ग, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सिमरावारी, शिक्षक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हायर सेकेंडरी स्कूल, प्राथमिक विद्यालय खैलार प्रथम, गुरुकुल पब्लिक स्कूल व कस्तूरबा कन्या इंटर कालेज में डा. अंबेडकर को याद किया गया। इस दौरान शिक्षकों ने बाबा साहब के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed