फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ambulance rams into truck after driver dozes off, killing couple

Jhansi News: चालक को झपकी आने पर ट्रक में घुसी एंबुलेंस, दंपती की मौत

Sun, 30 Nov 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Ambulance rams into truck after driver dozes off, killing couple
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। झांसी-कानपुर हाईवे पर शनिवार तड़के चालक को झपकी आ जाने से तेज रफ्तार एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। एंबुलेंस सवार महिला मरीज समेत पति गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक वहां से भाग निकला। दोनों को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। कुछ देर में परिवार के लोग भी रोते-बिखलते पहुंच गए।
थाना टोड़ी फतेहपुर के तुरका लहचूरा गांव की गिरजा देवी (60) की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि तेज दर्द होने पर उनको गुरसराय सीएचसी लाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनको मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से पति तीरथ पाल (65) गिरजा देवी को लेकर मेडिकल अस्पताल जा रहे थे।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि झांसी-कानपुर हाईवे के रास्ते एंबुलेंस चालक जैसे ही बड़ागांव के पास पहुंचा, अचानक झपकी आने से एंबुलेंस लहरा गई और किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। एंबुलेंस का आधा हिस्सा ट्रक में भिड़ गया। चालक बाल-बाल बच गया जबकि गिरजा देवी और तीरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दोनों एंबुलेंस में फंस गए। बड़ागांव पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को निकालकर मेडिकल अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर रामवीर सिंह का कहना है कि प्रारंभिक छानबीन में चालक के झपकी आने की बात सामने आई है। हादसे के बाद से वह फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed