फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allocation of polling stations based on 1,200 voters per station begins

Jhansi News: 1200 मतदाताओं पर मतदेय स्थलों का संभाजन शुरू

Sat, 17 Oct 2026 02:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Allocation of polling stations based on 1,200 voters per station begins
- बैठक में डीएम बोले : संभाजन के दौरान बूथों पर आपत्ति 25 तक दर्ज करा सकते
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को राजनीतिक दलों और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें डीएम गौरांग राठी ने कहा कि मतदेय स्थलों के भवनों का चयन, पुनर्निधारण और भौतिक सत्यापन अधिकतम 1200 मतदाताओं के आधार पर किया जा रहा है। सत्यापन के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि मतदाताओं का निवास भवन के आसपास ही हो। नई सूची में कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं होगा।
उन्होंने आगे कहा कि मतदेय स्थल भवन के नाम शुद्ध रूप से अंकित किए जाएंगे। मुख्य गांव या बस्ती से दूर स्थित मतदेय स्थलों को सुविधाजनक भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। मतदेय स्थल की दूरी दो किलोमीटर से अधिक नहीं होनी चाहिए। शहरी क्षेत्रों में नई आवासीय कॉलोनियों में आवश्यकतानुसार नए मतदेय स्थल बनाए जाएंगे। पुराने और जर्जर भवनों वाले मतदेय स्थलों को स्थायी भवनों में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग ने मतदेय स्थलों के संभाजन और पुनरीक्षण की समय सारिणी निर्धारित की है। भौतिक सत्यापन 17 और 18 अक्तूबर तक और आलेख्य सूची का प्रकाशन 19 अक्तूबर तक किया जाएगा। मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध 24 अक्टूबर तक उपलब्ध कराई जाएगी। शिकायतों के निस्तारण के बाद सूची को 26 अक्तूबर तक अंतिम रूप दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को 27 अक्तूबर तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभावार प्रस्तावित मतदेय स्थल

झांसी जनपद की चारों विधानसभाओं में कुल 1740 प्रस्तावित मतदेय स्थल हैं। बबीना में चार बूथों को समायोजित कर 382, झांसी नगर में एक बूथ को समायोजित कर 440 मतदेय स्थल हैं। मऊरानीपुर में चार बूथों को समायोजित कर 492 प्रस्तावित मतदेय स्थल हैं। गरौठा में चार नए प्रस्तावित मतदेय स्थल और तीन समायोजित बूथों के साथ कुल 426 मतदेय स्थल हैं। डीएम ने बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि यदि किसी भी विधानसभा क्षेत्र में संभाजन के दौरान बूथों पर कोई आपत्ति है तो 25 अक्टूबर तक लिखित जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed