फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Allegation of slow progress in bridge repair work

Jhansi News: पुल की मरम्मत का कार्य धीमी गति से होने का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Allegation of slow progress in bridge repair work
- अवर अभियंता ने कहा- समय पूरा करा लिया जाएगा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। कस्बे के पुल पर जर्जर हो चुकी प्लेटों को निकालने का कार्य अभी पूरा नहीं हो सका। पुल के बीच बने गड्ढे की हालत जस की तस है। यह आरोप यहां के लोगों ने लगाया है।
लोगों ने बताया कि एरच बेतवा पुल के बीच बने गहरे गड्ढे व जर्जर स्लिपों के बीच डली प्लेटों को बदलने व पुल के दोनों ओर लगी ग्रिल के साथ पिचिंग मरम्मत का कार्य कराने के लिए शासन द्वारा 1.90 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग द्वारा 30 जून से एक माह के लिए पुल पर आवागमन बंद कर दिया है व निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। लोगों ने बताया कि पुल से आवागमन बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है। पूंछ तक जाने के लिए लोगों को साठ किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि पुल से पूंछ की दूरी पांच किलोमीटर है। विभाग द्वारा 30 दिन के अंदर मरम्मत कार्य को पूर्ण कर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा। लोगों ने कहा कि इस गति से कार्य चलता रहा तो तय समय सीमा में कार्य होना संभव नहीं है। चंद्रकांत पाठक, शैलेंद्र सिंह यादव, दीपक राजपूत, बृजेश दुबे, अमित सचान,, लखन रत्नाकर सभाषद, सुनील खटीक,अवधेश कस्तवार, जगदीश सचान आदि ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से समय पर कार्य पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन



इस संबंध में लोक निर्माण विभाग झांसी के अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि एरच बेतवा पुल पर मरम्म्त कार्य के लिए एक दो दिन में कानपुर से सेतुनिगम के कर्मी आकर के पुल पर बने गड्ढे को सही करने का कार्य शुरू करेंगे एवं एक माह में ही मरम्मत कार्य पूरा कर आवागमन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-वर्जन-
एरच के पुल पर कराए जा रहे मरम्मत के कार्य में तेजी लाना जरूरी है एवं जो समय दिया गया है उसके तहत आवागमन शुरू करना चाहिए। - जवाहरलाल राजपूत, विधायक गरौठा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed