{"_id":"5d5c076f8ebc3e89f10894c0","slug":"allahabad-wins-in-ladies-kabaddi-gwalior-in-gents-jhansi-news-jhs146170713","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कबड्डी में इलाहाबाद व पुरुष में ग्वालियर जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कबड्डी में इलाहाबाद व पुरुष में ग्वालियर जीती
विज्ञापन

बरुआसागर (झांसी)। सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय महिला एवं पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता के महिला वर्ग का फाइनल मैच सागर एवं इलाहाबाद के मध्य खेला गया। इसमें इलाहाबाद की टीम ने सागर को 21-18 से पराजित कर ट्राफी अपने नाम कर ली। जबकि, पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में ग्वालियर ने अजनारा को 26 के मुकाबले 15 अंकों से पराजित कर ट्राफी जीती।
इसके पहले महिला सेमीफाइनल ग्वालियर और सागर के मध्य खेला गया जिसमें सागर की टीम विजयी रही। वहीं, झांसी और इलाहाबाद के बीच होने वाले सेमीफाइनल में झांसी की टीम नहीं आने पर इलाहाबाद ने वाक ओवर के जरिए फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में ग्वालियर ने आरी को एवं अजनारा ने सेमरी को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद फाइनल मैच में महिला वर्ग में इलाहाबाद व पुरुष वर्ग में ग्वालियर की टीम विजयी रही।
इस अवसर पालिकाध्यक्ष हरदेवी कुशवाहा ने कहा कि बुंदेलखंड की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की खेलकूद प्रतियोगिताएं पालिका द्वारा लगातार आयोजित की जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि खेल में जहां हारजीत का मायने नहीं होता है। खिलाड़ी द्वारा खेल को किस भावना से खेला गया यह महत्वपूर्ण होता है। मैच के बाद विजेता टीमों को पुरस्कृत करते हुए पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ओमी कुशवाहा ने कहा कि बरुआसागर में खेलो को बढ़ावा देने के लिए इस तरह की अन्य प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कल्पना शर्मा, अजित पुरोहित, शिवप्रसाद अग्रवाल, पीर मुहम्मद, विजय अलया, जयप्रकाश बिरथरे, रमा दुबे, अमोक श्रीवास्तव, संदीप सेंगर, कपूर सिंह कुशवाहा, दिनेश पांचाल, जाकिर अली, कौशल राय, राहुल बिरथरे मौजूद रहे। आभार ईओ ने जताया।