फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All the gates of Matatila Dam closed after nine days

नौ दिन बाद बंद हुए माताटीला बांध के सभी गेट

Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
All the gates of Matatila Dam closed after nine days
झांसी। 18 अगस्त से खुले माताटीला बांध के गेट शनिवार को बेतवा में बहाव कम होने के बाद बाद बंद कर दिए गए। एक्सईएन मोहम्मद फरीद के मुताबिक राजघाट से कम पानी छोड़े जाने की वजह से बेतवा के बहाव में कमी आई है। इस वजह से शनिवार को बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए। 18 अगस्त को बेतवा मेें बहाव तेज होने के बाद माताटीला बांध के गेट मानसूनी सीजन में दूसरी बार खोले गए थे। इस दिन 263163 क्यूसेक पानी बाहर छोड़ा गया था। इसके लिए 19 गेट 10 फुट की ऊंचाई पर खोले गए। इसके बाद से लगातार बेतवा नदी के बहाव में तेजी आती गई। पिछले नौ दिन के दौरान अधिकतम करीब साढ़े चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उसके बाद शुक्रवार शाम से बेतवा के बहाव में कमी आनी शुरू हो गई। शाम छह बजे तक सिर्फ 20348 क्यूसेक पानी बाहर निकालने के लिए दो गेट ही खोले गए। आज बहाव बंद हो जाने की वजह से बांध के सभी गेट बंद कर दिए गए। शनिवार को माताटीला बांध का जलस्तर 1012 फुट रहा। बांध अपनी पूरी क्षमता तक करीब-करीब भर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed