{"_id":"61391a5f8ebc3efefb70e254","slug":"all-the-efforts-of-grp-in-vain-the-search-for-the-robbers-is-getting-loose-jhansi-news-jhs203838570","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी की तमाम कोशिशें बेकार, ढीली पड़ती जा रही लुटेरों की खोजबीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी की तमाम कोशिशें बेकार, ढीली पड़ती जा रही लुटेरों की खोजबीन
विज्ञापन
झांसी। पुष्पक एक्सप्रेस और पटना इंदौर एक्सप्रेस लूटपाट मामले में जीआरपी और आरपीएफ की टीमें लुटेरों का 15 दिन बाद भी पता नहीं लगा सकीं हैं। जीआरपी, आरपीएफ व एसटीएफ टीम की तमाम कोशिशें नाकाम रहीं हैं। लगता है कि सुरक्षा एजेंसियों की खोजबीन ढीली पड़ती जा रही है।
बदमाशों ने 23 अगस्त की रात उरई सेक्शन के सरसौखी स्टेशन आउटर पर 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस में सवार इंदौर के तुकोगंज निवासी दीपांशी तिवारी, पटना के सिरौनी निवासी अंजनी व बाराबंकी के हैदरगढ़ निवासी अनीता के साथ लूटपाट की थी। हथियारों के बल पर बदमाश महिलाओं के गले से मंगलसूत्र छीन ले गए थे। इसी तरह 24 अगस्त की रात बदमाश 02533 पुष्पक एक्सप्रेस को पारीछा होम सिग्नल पर रोक कर स्लीपर कोच में सवार महिला यात्री माधुरी चौधरी के कान का झुमका लूट ले गए थे। महिला उन्नाव से मुंबई के लिए सफर कर रही थी। बदमाशों ने खिड़की में हाथ डालकर वारदात को अंजाम दिया था। पिछले पंद्रह दिन में जीआरपी और आरपीएफ द्वारा लुटेरों को पकड़ने के लिए की गई तमाम कोशिशें विफल रहीं हैं। जबकि लुटेरों का सुराग लगाने के लिए जीआरपी की दस टीमें व एसटीएफ की टीम लगीं हैं। उत्तर मध्य रेलवे आरपीएफ व जीआरपी के उच्च अधिकारी लगातार इस मामले पर नजर लगाए हैं।
अभी तक के प्रयास
- घटनास्थल के आसपास सक्रिय बदमाशों से पूछताछ।
- ट्रेनें जहां रुकीं उन स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की जांच।
- घटनास्थल के आसपास सक्रिय नौ सौ संदिग्ध नंबरों की जांच।
- चार टोल प्लाजा से गुजरे वाहनों की सीसीटीवी फुटेज की जांच।
- पश्चिमी यूपी में सक्रिय रेल अपराध से जुड़े बदमाशों की सक्रियता का पता।
- पीड़ित महिला यात्रियों से दोबारा पूछताछ।
- पुरानी लूटपाट की घटनाओं में पकड़े गए बदमाशों की सक्रियता का पता।