फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All small drains and drains of wards should be cleaned by June 10.

Jhansi News: 10 जून तक साफ हो जाएं सभी छोटे नाले और वार्डों की नालियां

Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
All small drains and drains of wards should be cleaned by June 10.
समीक्षा बैठक में नगर आयुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में नाला सफाई के कार्यों को लेकर शनिवार को नगर आयुक्त ने समीक्षा बैठक की। नाले की सफाई का काम धीमा मिलने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। वहीं, 10 जून तक सभी छोटे नालों और वार्डों की नालियों की सफाई शुरू कराने के निर्देश दिए।

नगर आयुक्त ने कहा कि जून में मानसून आने की संभावना रहती है। जलभराव की स्थिति पैदा न हो, इसलिए सफाई कार्य तेजी से कराया जाए। निर्माण विभाग द्वारा वार्ड आठ की नाला सफाई के कार्य का वर्कऑर्डर मार्च में ही जारी कर दिया गया था। मगर कार्य की प्रगति काफी धीमी होने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। अवर अभियंता को श्रमिकों की संख्या बढ़ाते हुए एक सप्ताह में काम पूरा कराने के निर्देश दिए। अगर एक हफ्ते में काम पूरा नहीं किया जाता है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए कि 10 जून तक छोटे नाले, वार्डों की नालियों की सफाई करा ली जाए। नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को मेहंदीबाग के नाला सफाई का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। नारायणबाग के पास जलभराव की समस्या न हो, इसके लिए नायब तहसीलदार, अवर अभियंता, सफाई निरीक्षक को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। दो दिन में संयुक्त रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा। एकलव्य पार्क के पास पानी की निकासी बंद होने पर अधिशासी अभियंता को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता एमके सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. धीरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed