फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All school buildings will be security checked

Jhansi News: सभी विद्यालय भवनों की होगी सुरक्षा पड़ताल

Wed, 27 Nov 2024 03:13 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 03:13 PM IST
विज्ञापन
All school buildings will be security checked
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू वार्ड में आग लगने की घटना के बाद अब प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय भवनों के सत्यापन का फैसला लिया है। शुक्रवार को विकास भवन में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए।



बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। डीआईओएस सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा के लिए भवनों का सत्यापन करें। बच्चों की सुरक्षा के लिए बनाई गई राष्ट्रीय विद्यालय सुरक्षा नीति और मार्गदर्शिका के नियमों का अनुपालन सख्ती से सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


स्कूलों के सुरक्षा निरीक्षण के लिए चेकलिस्ट तैयार है। सभी स्कूलों को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। विद्यालय सत्यापन के दौरान फायर सेफ्टी उपकरणों की भी जांच की जाए, एक्सपायरी पाए जाने कार्रवाई की जाए। जर्जर भवनों में शिक्षण कार्य होने पर विद्यालय पर सख्त कार्रवाई की जाए। शिक्षण संस्थानों व छात्रावासों में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माॅकपोल के माध्यम से जागरूक करें। इसके अलावा विद्यालयों में हेलमेट और बिना लाइसेंस दोपहिया चलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, डीआईओएस रति वर्मा सहित अन्य विभागीय अधिकारी व स्कूलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed