फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   All records broken in Jhansi 1048 infected 5 deaths

कोरोना : झांसी में टूटे सारे रिकॉर्ड, 1048 संक्रमित मिले, पांच की मौत

Mon, 26 Apr 2021 02:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी 
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Apr 2021 02:41 AM IST
सार

  • सीएमओ भी चपेट में, अब मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 22485 

विज्ञापन
All records broken in Jhansi 1048 infected 5 deaths
कोरोना का कहर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना वायरस ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रविवार को सीएमओ समेत 1048 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि, पांच मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई है। अब झांसी में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 22485 पहुंच गई है। 

विज्ञापन


झांसी में रविवार को 4029 सैंपलों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर मशीन से 1856, ट्रू नेट से 34 और एंटीजन किट से 2139 नमूने जांचे गए। जांचों में मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सीएमओ  कार्यालय के चिकित्सक, मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और जेआर समेत 1048 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा पांच की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मरने वालों में सिविल लाइन निवासी 85 वर्षीय बुजुर्ग, मेडिकल कॉलेज कैंपस के 53 साल के व्यक्ति, सीपरी बाजार के 55 वर्षीय व्यक्ति, रक्सा की 53 महिला और मऊरानीपुर के 53 साल के व्यक्ति शामिल हैं। इस तरह मरने वालों की संख्या 221 पहुंच गई है। एक्टिव केस भी 7821 पहुंच गए हैं। रिकवरी रेट घटकर 64.23 पहुंच गया है। मौजूदा समय में 780 लक्षण वाले मरीज हैं। इसमें 159 की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइसोलेशन कोच में भर्ती हो सकेंगे कोरोना संक्रमित
महानगर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सरकारी व निजी अस्पतालों में बेड फुल हो गए हैं। अस्पताल में बेड न मिलने से परेशान कोरोना संक्रमित मरीजों को अब रेलवे के आइसोलेशन कोच में भर्ती किया जा सकेगा। रेलवे ने 10 आइसोलेशन कोच को तैयार कर झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह पर खड़ा कर दिया है। कोच में ऑक्सीजन का पूरा इंतजाम किया गया है। जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर आइसोलेशन कोच में मरीजों को भर्ती किया जाएगा। वहीं, 10 अतिरिक्त आइसोलेशन कोचों को ग्वालियर स्टेशन पर भेजा गया है।


ऑक्सीजन न मिलने से थम गए एंबुलेंस के पहिए 
महानगर में ऑक्सीजन का टोटा निजी एंबुलेंस पर भी भारी पड़ रहा है। हाल ये है कि रविवार को एंबुलेंस चालकों को सप्लायरों से ऑक्सीजन नहीं मिल सकी। वह प्लांट के बाहर घंटों खड़े रहे। ऐसे में गंभीर मरीजों को बिना ऑक्सीजन के सपोर्ट के ये कैसे दूसरे शहरों में ले जा सकेंगे। कोरोना काल में गंभीर मरीजों की तादाद एकदम से बढ़ने की वजह से ऑक्सीजन की खपत में तेजी से उछाल आया है। ऐसे में ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed