फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akshaya Tritiya will be celebrated in Rohini and Mrigasira constellations

Jhansi News: रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र में मनेगी अक्षय तृतीया

Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Akshaya Tritiya will be celebrated in Rohini and Mrigasira constellations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। अक्षय तृतीया पर्व 10 मई को रोहिणी एवं मृगशिरा नक्षत्र में मनाया जाएगा। इस दौरान सुकर्मा योग रहेगा। इसके अलावा भगवान परशुराम का जन्मोत्सव भी भव्यता से मनाया जाएगा। लोग सोना एवं नई वस्तुओं की खरीदारी करेंगे।
बुंदेलखंड में अक्षय तृतीया का बड़ा महत्व है। यहां गुड्डा-गुड़िया की पूजा कर उनका विवाह कराया जाता है। नए मटके की पूजा होती है। अबूझ मुहूर्त तिथि होने से समस्त शुभ कार्य किए जाते हैं। नए कार्य का शुभारंभ करना भी विशेष लाभदायक होता है। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र सुबह 10:47 बजे तक रहेगा। इसके पश्चात मृगशिरा नक्षत्र शुरू होगा। पर्व पर सुकर्मा योग भी सुख-समृद्धि प्रदान करेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार अक्षय तृतीया पर गुड्डा-गुड़िया का विवाह रचाया जाता है। पर्व पर मांगलिक कार्य एवं सामाजिक संगठनों की ओर से विवाह सम्मेलन भी होंगे। इधर, भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह महासमिति के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी ने बताया कि आठ मई को गोपीनाथ जी के मंदिर में भगवान परशुराम जी के चित्र का अनावरण होगा। नौ मई को शोभायात्रा निकलेगी। 10 मई को बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में यज्ञोपवीत संस्कार, फरसा पूजन और 11 मई को गोलाकुआं पर विचार गोष्ठी, 14 मई को विभूतियों का सम्मान समारोह होगा। इस दौरान सुरेंद्र तिवारी, विनोद समाधिया, राजीव उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed