फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   akhilesh yadav attack on yogi adityanath government said no law in up women feel insecurity

योगी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- यूपी में कानून नहीं, खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं बेटियां

Thu, 04 Mar 2021 07:49 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 04 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav attack on yogi adityanath government said no law in up women feel insecurity
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
झांसी में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मामले में विफल ठहराया। कहा कि योगी सरकार के समय में बेटियां सबसे असुरक्षित महसूस कर रही हैं। 
विज्ञापन


गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान योगी सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह की घटनाएं लगातार हो रहीं, उससे यूपी की जनता खास तौर से महिलाएं एवं बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। महिलाओं एवं बेटियों पर अत्याचार बढ़े हैं। पुलिस भ्रष्टाचार में डूबी है। सरकार के इशारे पर राजनीतिक मुकदमें लादे जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सदन के भीतर सरकार अपनी गरिमा खो चुकी है। सदन के भीतर सरकार की भाषा बदल गई है। इससे मालूम चलता है कि अब सरकार जाने वाली है। लोकतंत्र में ठोक दो की भाषा नहीं हो सकती। संस्थाओं को खत्म करने का काम इससे पहले कभी नहीं हुआ। सरकार को विपक्ष की कोई परवाह नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुंदेलखंड के किसानों के साथ सरकार ने धोखेबाजी की। झांसी, महोबा, ललितपुर के किसान लगातार आत्महत्या कर रहे, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं। सरकार ने कर्ज माफी का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं किया। जनता सरकार से ऊब चुकी है। आने वाले चुनाव में वह इसे हटाने का काम करेगी।


अखिलेश ने हाथरस कांड में सपा कार्यकर्ता के नाम आने को नकारते हुए इसे भाजपा आईटी सेल की साजिश बताया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस गांव में यह घटना हुई, वहां हमारी पार्टी का एक भी कार्यकर्ता नहीं है। सरकार सदन में गत गलत बयानी कर रही है। उसके आईटी सेल कार्यकर्ता सपा को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed