फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh said in Lalitpur, when will the bulldozer run at the police station

- ललितपुरः अखिलेश बोले कब चलेगा बुलडोजर

Thu, 05 May 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said in Lalitpur, when will the bulldozer run at the police station
झांसी। थाने में एसओ द्वारा 13 साल की किशोरी के साथ की गई दुष्कर्म की घटना के सामने आने के बाद बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ललितपुर पहुंचे। पीड़िता के परिजनों से मुलाकात करने के बाद सपा नेता ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए पूछा कि थाने पर बुलडोजर कब चलेगा। इसके अलावा अखिलेश ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार लाउडस्पीकर उतरवा रही है।
विज्ञापन

अखिलेश बुधवार की शाम अपने काफिले के साथ ललितपुर पहुंचे। यहां उन्होंने दुष्कर्म पीड़िता के परिवार के लोगों से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए सपा मुखिया ने प्रदेश सरकार को घेरा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में थाने अराजकता के सेंटर बन गए हैं। जातियां देखकर मनमर्जी से ट्रांसफर - पोस्टिंग की जा रहीं हैं। ऐसे में आम आदमी को न्याय कैसे मिलेगा। आरोपी एसओ की गिरफ्तार पर अखिलेश ने कहा कि पुलिस को पहले से पता था कि दरोगा कहां छुपा हुआ है। उन्होंने कहा कि सवाल ललितपुर की बेटी का ही नहीं, बल्कि चंदौली की बेटी का भी है। हम दुनिया को क्या चेहरा दिखाएंगे। डायल 100 का नाम बदल दिया गया, लेकिन गाड़ियां नहीं बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed