फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   'Akhilesh had started dreaming of Mungerilal's beautiful dreams, now his mental balance is disturbed'

Jhansi News: ‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने लगे थे अखिलेश, अब मानसिक संतुलन बिगड़ा’

Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
'Akhilesh had started dreaming of Mungerilal's beautiful dreams, now his mental balance is disturbed'
- डिप्टी सीएम केशव बोले-लोकसभा में कुछ सीटें ज्यादा जीतने के बाद लाल और जालीदार टोपी वाले दिखने लगे थे, अब गायब हो गए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार में मिली हार के बाद अखिलेश यादव का मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है। लोकसभा चुनाव में एक्सिडेंटल रूप से कुछ सीटें भाजपा से ज्यादा मिल गई थीं तो वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखने लगे थे। उन्हें लगने लगा था कि वह फिर यूपी की सत्ता पर कब्जा कर लेंगे। उन्होंने रविवार को ये बातें सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान कहीं।
डिप्टी सीएम बोले कि बिहार चुनाव के दौरान सपा प्रमुख वहां गए थे और भाषण दिया कि अवध में हराया है, मगध में भी हराएंगे। बिहार की जनता ने एनडीए को ऐसा जबरदस्त समर्थन दिया कि अखिलेश की नींद उड़ी हुई है। केशव ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद लाल टोपी वाले और सपा समर्थक जालीदार टोपी वाले चारों तरफ दिखाई देने लगे थे लेकिन जैसे ही बिहार का रिजल्ट आया ये सब गायब हो गए हैं। एसआईआर पर कहा कि अब मतदाता सूची के शुद्धीकरण का अभियान चल रहा है। जो बूथ लूटकर चुनाव जीतते थे और सत्ता प्राप्त करके प्रदेश को लूटते थे, अब उनका युग खत्म होने वाला है।
विज्ञापन



बोले-बाबर युग का समापन 1992 में हो चुका
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी जैसी मस्जिद की नींव रखने पर डिप्टी सीएम बोले कि 2026 में वहां भाजपा की सरकार बनने वाली है। कोई मस्जिद बनाए तो विरोध नहीं है लेकिन बाबर के नाम पर कोई बनाएगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबर युग का समापन छह दिसंबर 1992 को हो गया था। अब ऐसा युग भारत की धरती पर हजारों साल कभी सोच भी नहीं सकते। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्योग, रोजगार और विकास का हब बनेगा बुंदेलखंड
डिप्टी सीएम बोले कि डबल इंजन सरकार का बुंदेलखंड के विकास पर फोकस है। जैसे एनसीआर उद्योग, रोजगार और विकास का हब बना हुआ है, वैसे ही बुंदेलखंड बनेगा। प्रदेश में तीन करोड़ महिलाओं को समूह के साथ जोड़ना चाहते हैं। एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना चाहते हैं। कई गांवों के सालों से सर्किल रेट न बढ़ने संबंधी सवाल पर बोले कि किसानों का नुकसान भी न हो और बुंदेलखंड का विकास भी प्रभावित न हो, यही डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है। जो किसानों के हित में होगा, सरकार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed