फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akhilesh had brought sick father to Karhal to win elections: Baghel

चुनाव जीतने के लिए बीमार पिता को करहल ले आए थे अखिलेश: बघेल

Sun, 26 Jun 2022 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh had brought sick father to Karhal to win elections: Baghel
झांसी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 297वीं जयंती का आयोजन अखिल भारतीय पाल-बघेल-धनगर महासभा के बैनर तले शनिवार को मुक्ताकाशी मंच पर किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय कानून एवं न्याय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि करहल से उनके व अखिलेश यादव के चुनाव लड़ने से पाल-बघेल बनाम यादव का चुनाव हुआ था। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने चुनाव जीतने के लिए बीमार पिता मुलायम सिंह क ो करहल लाकर सहानुभूति चाही थी, लेकिन जनता सब जानती है। आखिरकार उनको हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक अखिल भारतीय पाल /बघेल धनभर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश पाल ने कहा कि हम सबको मिलकर समाज की एकजुटता व अखंडता पर ध्यान देना चाहिए, ताकि समाज के लोग सबल और समृद्ध बनें। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने की बात कही। कार्यक्रम में गायिका संजो बघेल ने गीतों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, विधायक जवाहर लाल राजपूत, रश्मि आर्या व रामरतन कुशवाहा, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व मंत्री सतीश पाल व अयोध्या पाल, बुनकर प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक आरडी पाल, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सागर, अंतरराष्ट्रीय बौद्घ शोध संस्थान के उपाध्यक्ष हरगोविंद कुशवाहा, कालका प्रसाद पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, भाजपा नेता अमित साहू, जमुना प्रसाद कुशवाहा, राजेश पाल, भानुप्रताप पाल, राजेश पाल, नागेंद्र पाल, नीरज सिंह, पर्वत सिंह, बिहारी पाल, भरत पाल, ओमप्रकाश पाल, जुगल कु मार पाल, बलवीर पाल, नितेश पाल, शरद पाल, शिवा पाल, दयावती पाल, सुनीता सिंह, छुन्ना पाल, अतर सिंह, सुरेश पाल, डिंपल, दिलीप पाल, रवि पाल, चंद्रशेखर पाल, राकेश पाल, इंद्र पाल, सत्येंद्र पाल, हेमंत पाल, राजा भैया, मंगल सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed