फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Akash missile will be made in Jhansi, will destroy the enemy

झांसी में बनेगी आकाश मिसाइल, दुश्मन को करेगी नेस्तनाबूद

Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Akash missile will be made in Jhansi, will destroy the enemy
प्रधानमंत्री के झांसी आगमन पर किले की तलहटी में लगाई गई थी यह मिसाइलें। अमर उजाला
झांसी। दुश्मन को उसकी धरती पर जाकर नेस्तनाबूद करने वाली आकाश मिसाइल का निर्माण झांसी में होगा। भारत डायनामिक्स लिमिटेड यहां एरच में इकाई की स्थापना करेगी। अगले साल यूनिट निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। कंपनी यहां 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
विज्ञापन

आकाश मिसाइल भारतीय सेना की बड़ी ताकत मानी जाती है। ये जमीन से हवा में 18 किलोमीटर (59,000 फुट) तक की ऊंचाई पर टारगेट को भेदने में सक्षम है, जबकि जमीन से जमीन पर 30 किमी की दूरी पर स्थित दुश्मन के ठिकाने को नेस्तनाबूद कर सकती है। इसे डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित किया गया है। जबकि, इसका निर्माण रक्षा मंत्रालय के उपक्रम भारत डायनामिक्स लिमिटेड (बीडीएल) द्वारा किया जा रहा है। दुश्मन पर जमीन और हवा में वार करने वाली इस मिसाइल का निर्माण झांसी में होगा। 400 करोड़ रुपये की लागत से बीडीएल यहां उत्पादन इकाई लगाएगी। इसकी आधारशिला 19 नंबर को झांसी आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रखी थी। ये इकाई झांसी के गरौठा तहसील के कस्बे एरच के पास 185 हेक्टेअर भूमि पर स्थापित की जाएगी। ये जमीन उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकरण (यूपीडा) द्वारा किसानों से ली जा चुकी है। यूपीडा जमीन बीडीएल को हस्तांतरित करेगा। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीडीएल की ओर से प्रस्तावित जमीन का सर्वे कर लिया गया है। अगले साल इकाई की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

भारत डायनामिक्स लिमिटेड की इकाई की स्थापना के संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। यहां कंपनी आकाश मिसाइल बनाएगी। जमीन पहले से ही यूपीडा द्वारा ली जा चुकी है। अगले साल बीडीएल की यूनिट की स्थापना का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष चौधरी, उपायुक्त - उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed