फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agriculture University built Ramvan and Shabari Bagh on one and a half acres.

Jhansi News: कृषि विवि ने डेढ़ एकड़ में रामवन और शबरी बाग बनाया

Tue, 23 Jan 2024 03:43 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 23 Jan 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Agriculture University built Ramvan and Shabari Bagh on one and a half acres.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर झांसी के रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह व अन्य कृषि वैज्ञानिकों ने संस्थान में रामवन और शबरी बाग की स्थापना की। इसमें पीपल और बेर का पौधा रोपा गया। इससे पहले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शाम को विवि में विद्यार्थियों व वैज्ञानिकों ने संस्थान के मुख्य द्वार पर दीपक जलाकर जय श्रीराम की आकृति बनाई।

कुलपति ने बताया कि इसमें 24 प्रजाति के बेर के पेड़ लगाए जाएंगे। राम वन लगभग 1.5 एकड़ क्षेत्रफल में बनाया गया है। इसमें पंचवटी, नवग्रह वाटिका, राशि वाटिका, नक्षत्र वाटिका, सप्तऋषि कुंज और नंदन वन जैसी वाटिकाएं शामिल की गईं हैं। इस दौरान विद्यार्थियों ने हनुमान चालीसा पाठ किया। कार्यक्रम में डॉ. गौरव शर्मा, डॉ. अंशुमान सिंह, डॉ. शुभ्रा त्रिवेदी, डॉ. पंकज लवानिया, डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव, डॉ. एमपी सिंह, डाॅ. एसएस सिंह, डाॅ. एसके चतुर्वेदी, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. आरके सिंह, डाॅ. वीपी सिंह, डाॅ. बीके बेहेरा, डाॅ. एमजे डोबरियाल, डाॅ. एसएस कुशवाह, डाॅ. मुकेश श्रीवास्तव सहित विवि के सभी विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक, शिक्षक, विद्यार्थी व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--
- ग्यारह हजार दीपक जलाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed