फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Agitated for being called chaotic, advocates went on strike

अराजक कहने से आक्रोशित हुए अधिवक्ता हड़ताल पर रहे

Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agitated for being called chaotic, advocates went on strike
झांसी। ग्राम पंचायतों द्वारा पिछले चार साल के दौरान कराए गए कार्यों के भुगतान पर जीएसटी व टीडीएस की वसूली होगी। वाणिज्य कर विभाग द्वारा इसका लेखाजोखा तैयार किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

साल 2018 में प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया था, जिसके तहत ग्राम पंचायतों में ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर जीएसटी कटौती की व्यवस्था लागू की गई थी। इसके साथ एक प्रतिशत टीडीएस भी काटने का नियम लागू किया गया था। लेकिन, ये सारे नियम-कायदे कागजों से बाहर नहीं आ पाए। जनपद की 496 ग्राम पंचायतों में से किसी ने भी वाणिज्य कर विभाग को जीएसटी व टीडीएस का भुगतान नहीं किया गया है। इससे करोड़ों रुपये के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, अब इस मसले पर वाणिज्य कर विभाग ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। विभाग द्वारा ग्राम पंचायतों द्वारा कराए गए काम और किए गए भुगतान का लेखाजोखा तैयार किया जाएगा। इसके लिए सभी ग्राम पंचायतों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। इसे लेकर जल्द ही पंचायती राज विभाग से समन्वय स्थापित किया जाएगा। विभाग की ग्राम पंचायतों से नियमानुसार जुर्माने के साथ जीएसटी व टीडीएस की वसूली की तैयारी है।
विज्ञापन

विभाग का पूरा जोर राजस्व में बढ़ोतरी पर है। नियमानुसार ग्राम पंचायतों द्वारा ढाई लाख रुपये से अधिक के भुगतान पर जीएसटी भुगतान की व्यवस्था है। इसके अलावा एक प्रतिशत टीडीएस कटौती का भी प्रावधान है। लेकिन, ये हो नहीं आ रहा है। अब विभाग द्वारा अभियान चलाकर ग्राम पंचायतों से पिछले चार साल की जीएसटी व टीडीएस की वसूली की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरुण कुमार सिंह, ज्वाइंट कमिश्नर - वाणिज्य कर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed