फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After two decades, the unpaved roads of eight backward wards will be paved.

Jhansi News: दो दशक बाद आठ पिछड़े वार्डों की कच्ची सड़कों पर बिछेगी पक्की परत

Thu, 02 Jul 2026 02:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 02 Jul 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
After two decades, the unpaved roads of eight backward wards will be paved.
झांसी। एनकैप के तहत 14 वार्डों में करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये से नगर निगम सड़क, नाली-पुलिया का निर्माण और मरम्मत का काम करवाएगा। खास बात यह है कि इनमें आठ पिछड़े वार्ड ऐसे हैं, जिनके नगर निगम में शामिल होने के दो दशक बाद कच्ची सड़कों पर पक्की परत बिछेगी। यहां रहने वाले लोगों को धूल, कीचड़ और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम में शामिल होने के बावजूद पिछड़े वार्डों में अपेक्षाकृत विकास कार्य नहीं हो पाया। स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 940 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद ये वार्ड अभी भी विकास की राह देख रहे हैं। स्मार्ट सिटी का भी ज्यादातर पैसा चुनिंदा वार्डों में ही खर्च हुआ। पिछड़े वार्डों के पार्षद भी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर कार्यकारिणी से लेकर सदन तक की बैठक में खूब हल्ला करते हैं। ऐसे में अब नगर निगम प्रशासन को पूरा फोकस पिछड़े वार्डों के विकास कराने पर है। इसलिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के तहत कच्ची सड़कों को पक्का की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत वार्ड सात में करीब 99 लाख से नाली पुलिस और डामरीकरण का काम होगा। वहीं, वार्ड 26 में लगभग 22 लाख, वार्ड पांच में करीब 49 लाख से नाली, पुलिया और एपेक्स मरम्मत का काम होगा। इसी तरह, वार्ड 15 में लगभग 51 लाख, वार्ड नौ में 17 लाख, वार्ड 24 में 54 लाख, वार्ड 22 में 71 लाख से नाली, पुलिया और एपेक्स, वार्ड 41 में करीब 59 लाख से सड़क व नाली का निर्माण का काम होगा। ये वो आठ सड़कें हैं, जो नगर निगम बनने के बाद से आज तक कभी बनी ही नहीं हैं। कच्चा मार्ग होने से खासकर बारिश के दिनों में जलभराव और फिसलन से लोगों को काफी परेशान होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, कई साल पहले वार्ड 23 में बनी सड़क और नाली को करीब 78 लाख रुपये से पुनर्निर्माण कराया जाएगा। ये सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। वहीं, वार्ड 29 में 50 फीसदी खराब हो चुकी एक सड़क का भी 42 लाख रुपये से नवीनीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा वार्ड 16 में करीब 89 लाख, वार्ड एक में 46 लाख, वार्ड तीन में 65 लाख, वार्ड 25 में लगभग नौ लाख से सड़क, नाली पुलिया का निर्माण अथवा मरम्मत का काम कराया जाएगा।


तीन वार्डों में मियावाकी पद्धति से विकसित होगा वन
महानगर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से तीन और जगहों पर मियावाकी साइट विकसित की जाएंगी। इसके तहत वार्ड 15 गरियागांव में 63 लाख रुपये से 8850 वर्ग मीटर में मियावाकी पद्धति से वन बनाने का काम होगा। वार्ड 22 बिजौली में कान्हा वन विहार बल्लमपुर गोशाला में 340 वर्ग मीटर में करीब आठ लाख रुपये सेवन बनवाया जाएगा। जबकि वार्ड 31 लहरगिर्द द्वितीय में भी 3585 वर्ग मीटर में 52 लाख रुपये से मियावाकी पद्धति से पौधरोपण होगा।


कोट्स.
एपकैप के तहत करीब साढ़े आठ करोड़ से महानगर की 14 वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया के निर्माण अथवा मरम्मत का काम करवाया जाएगा। इनमें अधिकांश कच्ची सड़कों को शामिल किया गया है। तीन जगहों पर मियावाकी पद्धति से पौधरोपण भी होगा। जल्द ही निविदा प्रक्रिया कराकर काम शुरू कराया जाएगा। - आकांक्षा राणा, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed