फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the tender dispute, now work worth 10 lakhs will be done in every ward

Jhansi News: टेंडर विवाद के बाद अब हर वार्ड में होंगे 10-10 लाख के काम

Fri, 18 Aug 2023 11:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
After the tender dispute, now work worth 10 lakhs will be done in every ward
- पार्षदों द्वारा बताई गईं समस्याओं के आधार पर 28 को निकलेगा टेंडर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। नगर निगम में पिछले दिनों हुए टेंडर विवाद के बाद अब सभी 60 वार्ड में छह करोड़ के काम को मंजूरी दे दी है। पार्षदों के प्रस्तावों के बाद अब हर वार्ड में 10-10 लाख के काम कराए जाएंगे। इसके लिए 28 अगस्त से टेंडर निकाले जाएंगे।

नगर निगम में 20 से अधिक वार्डों में 1.69 करोड़ से करीब 28 कार्य कराने के लिए टेंडर निकाले गए थे। हालांकि, कुछ पार्षदों द्वारा मेयर से मिलकर इस पर आपत्ति दर्ज कराने के बाद टेंडर पर रोक लगा दी गई। इससे कुछ अन्य पार्षद विरोध में आए गए। उन्होंने नगर आयुक्त से मिलकर आपत्ति दर्ज कराई। अब नगर निगम ने सभी 60 वार्ड में 10-10 लाख से होने वाले कामों को मंजूरी दे दी है। इसके लिए 28 अगस्त से निविदा निकलेगी। आठ सितंबर को टेंडर डाले जाएंगे। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने कार्यों की निविदा प्रक्रिया पूर्ण कराते हुए जल्द काम कराने के निर्देश मुख्य अभियंता को दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed