फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the survey report, the way to build the dam will be clear.

Jhansi News: सर्वे रिपोर्ट के बाद बांध बनाने का रास्ता होगा साफ

Sun, 13 Oct 2024 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
After the survey report, the way to build the dam will be clear.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। बालाबेहट में सौंर नदी पर बांध बनाने के लिए पानी की उपलब्धता सहित अन्य संभावनाएं तलाशने के लिए आईआईटी रुड़की की टीम ने हाल में सर्वे किया था। सर्वे रिपोर्ट आने के बाद बांध बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सिंचाई विभाग ने बालाबेहट में बांध बनाने का प्रोजेक्ट तैयार किया था। पानी आरक्षित रखने की क्षमता करीब 8-10 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) रखी गई है। जमीन की गुणवत्ता के लिए जियोलॉजिकल विभाग की ओर से सर्वे किया गया था। इस परियोजना के लिए आईआईटी रुड़की के भू-वैज्ञानिकों की टीम ने सर्वे किया। अधिकारियों के अनुसार सर्वे टीम ने जांच के लिए यहां भूमि के अंदर दबी चट्टानों की क्षमता को जांचा-परखा और कुछ सैंपल अपने साथ ले गए थे। अब भू-वैज्ञानिकों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। इस बांध में पेयजल परियोजना के लिए पानी सुरक्षित रखा जाएगा। किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। करीब एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। सिंचाई निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता सीपी सिंह ने बताया कि आईआईटी रुड़की की भू वैज्ञानिकों की टीम ने हाल में सर्वे किया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed