फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After the notice of assessment of damage compensation

नुकसान के आकलन के बाद हर्जाने का नोटिस

Sat, 26 Nov 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
After the notice of assessment of damage compensation
ayurved news - फोटो : demo
क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान की ओर से जीआईसी के बगल में जमीन पर उगाई गई औषधियों की फसल रौंदे जाने के मामले में जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान वहां शराब की खाली बोतलें भी मिली, जिन्हें बाहर फेकवा दिया गया। पाइप भी क्षतिग्रस्त हो गए। अब संस्थान नुकसान के आकलन के बाद हर्जाने का नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान ने कई एकड़ अपनी जमीन पर एलोवेरा, शतावरी, सरपूंरवा, कंचवार, वायक, अर्जुन, नीम, कदंव, गंभारी, सप्तपर्ण, सालपर्णी, प्रिश्राणी, गिलोय के बीज बोए हैं। इन औषधियों की मदद से कई गंभीर बीमारियों की दवाएं तैयार होनी हैं। बुधवार को जमीन के ठीक सामने एक विवाह घर में शादी थी। विवाह घर में पार्किंग न होने से गाड़ियों को संस्थान की खली जमीन पर खड़ी करने की अनुमति दी गई थी। कार चालकों ने मनमर्जी से गाड़ियां खड़ी की। इस दौरान दर्जनों कारों ने पृष्णपर्णी और शतावरी के पौधों को नुकसान पहुंचाया। इसके अलावा पाइप पर गाड़ी चढ़ाकर तोड़ दिया। वहां शराब भी पी गई। सुबह शराब और सोडे की खाली बोतलें मिलीं। संस्थान के अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने साफ-सफाई कर बोतलें उठाकर फेंकी।
विज्ञापन


क्षति न होने की शर्त पर थी अनुमति
पौधों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचने की शर्त पर पार्किंग की अनुमति दी गई थी, लेकिन शर्तों की धड़ल्ले से धज्जियां उड़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्जाना वसूलेंगे
कार चालकों द्वारा पौधों को पहुंचाए गए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। जल्द ही पता चल जाएगा कितना नुकसान हुआ है। उसके बाद जुर्माना वसूला जाएगा। - डॉ. रमाशंकर, अनुसंधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed