{"_id":"6242ffab07878f179230b084","slug":"after-quarrel-with-his-wife-young-man-hanged-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, इस बात को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान, इस बात को लेकर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
Tue, 29 Mar 2022 06:17 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 29 Mar 2022 06:17 PM IST
सार
नई बस्ती निवासी सुनील प्रजापति (29) का बीती रात शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। इसके बाद पत्नी अपनी सास के पास चली गई। गुस्से में आकर सुनील ने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी वहां पहुंची तो सुनील को फंदे से लटकता देखखर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पत्नी से झगड़ने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी के नई बस्ती इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका सोमवार रात में शराब पीने को लेकर पत्नी के साथ झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी सुनील प्रजापति (29) पुत्र वृंदावन प्रजापति पेंट का काम करता था। घरवालों के अनुसार पत्नी से झगड़े के बाद उसने फांसी लगाकर जान दे दी। रात में वह शराब पीकर वह घर आया था। शराब पीकर घर आने के कारण उसका पत्नी के साथ विवाद हो गया था।
विज्ञापन
पत्नी तीसरी मंजिल पर अपनी सास के पास चली गई, इसके बाद सुनील ने नीचे के कमरे में फांसी लगा ली। देर रात जब पत्नी नीचे लौटी तब सुनील का शव फंदे से लटका देखा उसके होश उड़ गए। उसकी चीख-पुकार सुनकर घरवाले भी वहां आ गए।
विज्ञापन