फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   After daughter mother also die

बेटी के बाद मां ने भी दम तोड़ा

Tue, 23 Jul 2019 08:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
After daughter mother also die
बेटी के बाद मां ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन

झांसी। मोंठ क्षेत्र के बुढ़ावली गांव में गाज गिरने से अचेत महिला ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि, उनकी बेटी की 21 जुलाई को मौके पर ही मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से वह अपने परिवार का भरण पोषण कर रही थीं।

मोंठ क्षेत्र के समथर रोड स्थित गांव बुढ़ावली में 21 जुलाई की शाम चंद्रकुमारी (45) पत्नी प्रदीप कुमार अहिरवार बेटी संजू (16) व अन्य मजदूरों के साथ खेत पर धान रोप रही थीं। इस बीच गाज गिरने से लखीमपुर खीरी के दो मजदूर महेंद्र एवं ओमकार तथा संजू की मौत हो गई थी। जबकि, चंद्रकुमारी सहित आठ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन सबको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह तीन बजे चंद्रकुमारी ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि प्रदीप अहिरवार की करीब चार माह पहले दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed