{"_id":"67d0a06bae9ffd0ad50d6859","slug":"after-bida-the-world-will-realize-the-power-of-bundelkhand-yogi-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-511598-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडा के बाद दुनिया करेगी बुंदेलखंड की ताकत का अहसास : योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडा के बाद दुनिया करेगी बुंदेलखंड की ताकत का अहसास : योगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। क्राफ्ट मेला मैदान पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के ऋण वितरण कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीडा बनने के बाद दुनिया बुंदेलखंड की ताकत का अहसास करेगी। 56 हजार एकड़ क्षेत्रफल में देश के सबसे बड़े औद्योगिक नगर के रूप में बीडा की स्थापना हो रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 96 लाख एमएसएमई यूनिट हैं, जो करोड़ों लोगों को रोजगार देती हैं। अब इन्हें तकनीक से जोड़ा है और नए रूप में आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना युवाओं को उद्यमी बनाने के लिए है। उद्यमी बनकर युवा आत्मनिर्भर बनेंगे। अब युवा उद्यमी आठ से 10 युवाओं को काम देंगे।
विज्ञापन
बुंदेलखंड में योजना के तहत एक हजार से ज्यादा युवाओं को ऋण वितरण कार्यक्रम से जोड़ा गया है। इस योजना के तहत पांच लाख तक ऋण ब्याजमुक्त है। 10 फीसदी का योगदान सरकार मार्जिन मनी के रूप में दे रही है। कोई भी युवा स्वयं का कारोबार शुरू करना चाहता है और पूंजी का अभाव है तो ये योजना उसके लिए है।
विज्ञापन
दिया मंत्र-व्यवसाय में धैर्य जरूरी
मुख्यमंत्री ने युवाओं को व्यापार में आगे बढ़ने का गुरु मंत्र भी दिया। कहा कि व्यवसाय में धैर्य की जरूरत है। मार्केट की नब्ज को टटोलकर कार्य को ढूंढें। सीएम बोले कि आज तकनीक का युग है। व्यवसाय बढ़ेगा तो गुणात्मक प्रगति है। कुछ ही समय में लखपति से करोड़पति बन सकते हैं। सीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत 24 जनवरी से 31 मार्च तक एक लाख युवा उद्यमी को ऋण देना था। अब तक 2.70 लाख आवेदन आ चुके हैं। लगभग 30 हजार युवा उद्यमियों को ऋण वितरण किया जा चुका है।